1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन डी ही नहीं, इस Vitamin की कमी के कारण भी शरीर में दिन भर बनी रहती है थकान-कमजोरी

विटामिन डी ही नहीं, इस Vitamin की कमी के कारण भी शरीर में दिन भर बनी रहती है थकान-कमजोरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 25, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 11:45 pm IST

Fatigue And Weakness: क्या आपको भी हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो जरूरी नहीं है कि ये लक्षण विटामिन डी की कमी की तरफ ही इशारा करता हो।

थकान-कमजोरी का कारण- India TV Hindi
थकान-कमजोरी का कारण Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में अक्सर जब भी लोगों को थकान, कमजोरी या फिर सुस्ती महसूस होती है, तो ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उनके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई है। लेकिन जरूरी नहीं है कि सिर्फ इस विटामिन की कमी के कारण ही आपको थकान या फिर कमजोरी महसूस हो। विटामिन डी के अलावा भी एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जिसकी कमी के दौरान थकान और कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन बी12 की कमी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी ही नहीं बल्कि विटामिन बी12 की कमी भी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। यानी अगर आपको थकान या फिर कमजोरी महसूस हो रही है या फिर बहुत ज्यादा सुस्ती आ रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की नहीं बल्कि विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई हो।

गौर करने वाले लक्षण- सिर में दर्द या फिर चक्कर आना, इस तरह के लक्षण विटामिन बी12 की कमी के दौरान महसूस हो सकते हैं। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। त्वचा का पीला पड़ना, भूख न लगना, मतली या फिर दस्त जैसे लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई देने पर तुरंत चेकअप करवा लेना चाहिए।

कमी को दूर करने के लिए क्या करें- अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध और बादाम के दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल करके इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स भी विटामिन बी12 की कमी से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।