आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ काली मिर्च ही नहीं, इसका पानी भी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। एक कप पानी गर्म कर इसमें थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर मिला लीजिए और फिर एक बार उबाल कर छान लीजिए। काली मिर्च के पानी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए शहद या फिर नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए काली मिर्च का पानी पीने के कुछ कमाल हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद- काली मिर्च के पानी को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं, तो भी काली मिर्च के पानी को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।
सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत- सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। काली मिर्च का पानी पीने से इस तरह की हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स से काफी हद तक राहत मिल सकती है। अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को भी काली मिर्च का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काली मिर्च के पानी में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
कब पीना ज्यादा फायदेमंद- सुबह-सुबह खाली पेट काली मिर्च का पानी पीने की सलाह दी जाती है। काली मिर्च का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद