Tuesday, January 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Vladimir Putin vs PM Modi: 73 में 40, 75 में 42 की फिटनेस का ये है राज, जानें पीएम मोदी और पुतिन की फिट बॉडी का सीक्रेट

Vladimir Putin vs PM Modi: 73 में 40, 75 में 42 की फिटनेस का ये है राज, जानें पीएम मोदी और पुतिन की फिट बॉडी का सीक्रेट

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। उनके भारत दौरे पर आते ही पुतिन और पीएम मोदी की फिटनेस की चर्चाएं खूब तेज होने लगी है। 73 और 75 की उम्र में दोनों नेता कमाल के फिट हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है उनकी फिट बॉडी का राज।

Written By: Ritu Raj
Published : Dec 05, 2025 09:42 am IST, Updated : Dec 05, 2025 09:50 am IST
Vladimir Putin vs PM Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI Vladimir Putin vs PM Modi

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पुतीन का स्वागत करने खुद पीएम मोदी पालम एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद से दोनों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुतीन का भारत आना भारत-रुस की वो दोस्ती को दर्शाता है जो दशकों से चली आ रही है। जो वक्त की हर परीक्षा में खरी उतरी है और आज भी उतनी ही मजबूत है। लेकिन इसी दोस्ती का एक और चेहरा है फिटनेस का जुनून। पुतिन और मोदी दो देशों के नेता, लेकिन आदतें एक जैसी अनुशासन, संतुलन और रोज अपनी सीमाओं को चुनौती देने का हौसला।

बात पुतिन की करें तो फिटनेस इतनी कि दुनिया आज भी हैरान है। मसल स्ट्रेंथ को बरकरार रखने के लिए हर सुबह जिम-वेट-ट्रेनिंग करते हैं। फेफड़ों और हार्ट को स्टील जैसा मजबूत बनाने के लिए 1000 मीटर तैराकी करते हैं। बैलेंस, फोकस और बढ़ती उम्र में माइंड पर कंट्रोल के लिए जूडो की रेगुलर प्रैक्टिस भी करते हैं। वहीं आइस हॉकी उनके स्टेमिना को दिखाती है। तो इस उम्र में घुड़सवारी उनके टाइट कोर मसल्स की गवाही है।

और वर्कआउट के बाद उनका सिग्नेचर कॉन्ट्रास्ट बाथ यानि गर्म-ठंडे पानी से नहाना, जो ब्लड सर्कुलेशन बैलेंस रखने में मदद करता है। पुतिन को देखकर लगता ही नहीं है कि वो 73 साल के हैं। उनकी फिटनेस किसी 40 साल के ऐथलीट की लगती है और अपने प्रधानमंत्री के तो कहने ही क्या जो 75 की उम्र में भी सुबह 4 बजे उठकर जिस तरह की रुटीन फोलो करते हैं वो किसी युवा लाइफस्टाइल को भी मात देता है।

सूर्य नमस्कार-वृक्षासन उनके शरीर को मजबूत और लचीला रखते हैं। जबकि प्राणायाम और ध्यान मानसिक शांति देते हैं। प्रकृति के बीच 'पंचतत्व वॉक' फेफड़ों, दिमाग और इम्यूनिटी पर जबरदस्त असर करता है। तो हलकी स्ट्रेचिंग जोड़ों का लचीलापन और पॉश्चर को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इनकी फिटनेस उनके हर एक्शन , हर भाषण, हर दिन की ऊर्जा में दिखती भी है। ऐसे में जब दुनिया के दो बड़े नेता पुतिन और मोदी दिल्ली में हाथ मिलाते हैं तो उनकी दोस्ती ही नहीं, उनकी 'फिटनेस फिलॉसफी' से भी हमें सबक लेने की जरुरत है जो सिखाती है मजबूत देश वही बनता है, जिसका हर नागरिक मजबूत शरीर और शांत मन रखता हो।

पुतीन की फिटनेस का राज

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिटनेस कमाल की है। 73 साल की उम्र में वो कमाल के फिट लगते हैं। उनकी फिटनेस को देख उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है व्लादिमीर पुतिन की फिटनेस का राज। पुतीन अपनी मसल स्ट्रेंथ को बरकरार रखने के लिए वेट-ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा वो भी करते हैं। स्वीमिंग करने से उनके फेफड़े और हार्ट दोनों मजबूत होते हैं। वहीं जूडो उन्हें बैलेंस, फोकस और बढ़ती उम्र में माइंड पर कंट्रोल पाने में मदद करता है।

वेट-ट्रेनिंग के फायदे

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों पर तनाव डालती है, जो उन्हें मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) के खतरे को कम करने में मदद करती है।

यह हृदय स्वास्थ्य (Cardiovascular health) को बेहतर बनाने, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम करने और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है, क्योंकि यह इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) में सुधार करता है।

स्वीमिंग के फायदे

यह आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है, रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है, और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।

स्वीमिंग कैलोरी बर्न करने का एक प्रभावी तरीका है, जो वजन कम करने में सहायक है।

पानी के नीचे सांस रोकने और सांस लेने के पैटर्न को नियंत्रित करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ती है।

प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस का राज

प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस 75 की उम्र में भी कमाल की है। फिटनेस के मामले में पीएम मोदी यंगस्टर्स को भी मात देते हैं। पीएम मोदी 75 की उम्र में भी स्ट्रीक्ट रूटीन फॉलो करते हैं। वो रोजाना सुबह 4 बजे उठते हैं और सूर्य नमस्कार-वृक्षासन, ध्यान जैसे योग करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।

सूर्य नमस्कार के फायदे

यह सिर से पैर तक, शरीर के हर हिस्से को मजबूत और टोन करता है।

यह पेट के अंगों को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और पाचन तंत्र (Digestive System) मजबूत होता है।

यह हृदय गति को बढ़ाता है और पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर में अधिक ऑक्सीजन पहुंचती है।

वृक्षासन करने के फायदे

यह आसन मन को शांत करने और एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जिससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

यह मानसिक स्थिरता को बढ़ाता है और आपको अधिक संतुलित महसूस कराता है।

मन को वर्तमान क्षण में लाने से तनाव और घबराहट को कम करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement