ICC Rankings: कौन हैं आईसीसी रैंकिंग के टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल सबसे आगे
ICC Rankings: कौन हैं आईसीसी रैंकिंग के टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज, यशस्वी जायसवाल सबसे आगे
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का कुछ खास कमाल नहीं है। पिछले काफी वक्त से भारत ने कोई टेस्ट नहीं खेला है, ये भी इसकी एक वजह है। अब भारत और अफगनिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास मौका होगा कि वे रैंकिंग में बढ़त हासिल करें।
Published : Jun 05, 2026 06:27 pm IST, Updated : Jun 05, 2026 06:27 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का कुछ खास कमाल नहीं है। पिछले काफी वक्त से भारत ने कोई टेस्ट नहीं खेला है, ये भी इसकी एक वजह है। अब भारत और अफगनिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास मौका होगा कि वे रैंकिंग में बढ़त हासिल करें। इस वक्त टीम इंडिया के प्लेयर्स बल्लेबाजी रैंकिंग में कहां पर हैं, इस पर एक नजर डाली जानी चाहिए।
2/6Image Source : ap
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वे इस वक्त रैंकिंग में नंबर 9 पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 750 की चल रही है। उनके पास मौका होगा कि वे बड़ी पारी खेलकर अपनी रैंकिंग और रेटिंग में और सुधार करें।
3/6Image Source : getty
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की बात की जाए तो वे इस वक्त टॉप 10 से बाहर चल रहे हैं। गिल इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 11 पर हैं और उनकी रेटिंग 730 की चल रही है। वे अगर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो फिर से टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हो सकते हैं।
4/6Image Source : getty
ऋषभ पंत की बात की जाए तो वे भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। फिलवक्त उनकी रेटिंग 704 की है और वे 13वें स्थान पर हैं। पंत भी अफगानिस्तान के खिलाफ एक आक्रामक पारी खेलकर बढ़त हासिल कर सकते हैं।
5/6Image Source : ap
रवींद्र जडेजा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वे अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 23वें नंबर पर हैं और उनकी रेटिंग 653 की है। वे मैच से बाहर हैं, इसलिए उनके पास कोई अवसर नहीं है।
6/6Image Source : getty
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 34 पर हैं। उनकी रेटिंग 594 की है। वे आने वाले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। उनके पास भी बड़ी पारी खेलकर अपनी रैंकिंग सुधारने का बेहतरीन मौका है, वे इसका कितना फायदा उठा पाते हैं, ये देखना होगा।