बचपन में हमनें जिस तरह से जादू देखा है, आपने भी देखा ही होगा। हमारे इलाके में कई बार एक शख्स आता था और वो अपने ट्रिक्स करके दिखाता था। लोग वहां खड़े होकर कहते दिखते थे कि जादू कुछ नहीं होता है, ये बस हाथ की सफाई होती है मगर फिर भी हम सभी को उस आदमी का जादू बड़ा अच्छा लगता था क्योंकि वो जो कर सकता था, वो हम नहीं कर सकते थे। आपने भी इस तरह के जादू देखे ही होंगे लेकिन अब ऐसा नजारा नहीं दिखता है। अब कोई जादूगर शायद ही कहीं जाकर इस तरह से अपना जादू दिखाता हो मगर एक बच्चा ऐसा जादू दिखाते हुए वायरल हो गया है। वो सड़कों पर लोगों को जादू दिखाता है और उसी का वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
बच्चे का वीडियो हो रहा है खूब वायरल
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा अपने झोले के साथ चलता हुआ नजर आता है और फिर वो कुछ देर बाद ही सड़क पर एक जगह बैठकर अपना जादू दिखाना शुरु करता है। कभी वो जादू से अपने हाथ में सिक्का ले आता तो कभी उस सिक्के को गायब करके किसी दूसरे आदमी के टी-शर्ट से गिराता दिखता है। लेकिन उसका सबसे अच्छा जादू तब नजर आता है जब वो तीन पत्थर निकालता है और दो कटोरी के साथ उन्हें कभी गायब करता तो कभी एक ही कटोरी में सभी को निकालकर दिखाता है। उसके जादू को इस तरह शब्दों में समझाने से आपको शायद समझ में न आए तो आप एक बार वीडियो खुद देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Murti_Nain नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'नैनीताल की सड़कों पर इस नन्हे जादूगर से मिलिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई दूसरे लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ज्यादातर सीलिंग फैन तीन ब्लेड वाले क्यों होते हैं? अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे जवाब