Published : Jun 05, 2026 07:47 pm IST, Updated : Jun 05, 2026 07:47 pm IST
1/4Image Source : Magnific
हनुमान चालीसा का पाठ मंगलवार के दिन करना तो शुभ होता ही है लेकिन शनिवार के दिन भी अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो बेहद शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको शनि दोष, पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है। बस कुछ नियमों का आपको पालन करना है।
2/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने वाले हैं तो सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से शनि से जुड़े सभी दुष्प्रभावों से आपको मुक्ति मिलती है।
3/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते समय आपको पूजा स्थल पर तो दीपक जलाना ही है, साथ ही इस दिन किसी शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे भी सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी और शनिदेव के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है।
4/4Image Source : Magnific
शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों को सात्विक भोजन करना चाहिए और वासना जनित विचारों को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अपशब्द, किसी की बुराई और दूसरों का अपमान करने से भी अगर आप दूर रहेंगे तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं।