1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैदान पर चटाई धूल, फाइनल में होगी अब जापान से भिड़ंत

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैदान पर चटाई धूल, फाइनल में होगी अब जापान से भिड़ंत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 05, 2026 08:23 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 08:23 pm IST

IND vs PAK: अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के साथ 5-3 के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा चार गोल पूर्ति आशीष तानी ने किए।

India vs Pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान, हॉकी मैच Image Source : X/HOCKEY INDIA

भारतीय पुरुष हॉकी अंडर-18 टीम ने एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले को अपने नाम करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इस मैच में आखिरी क्वार्टर से पहले भारतीय टीम 3-2 से पीछे चल रही थी, लेकिन मुकाबले का आखिरी मिनटों में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने इस मैच का रुख पूरी तरह से पलटने के साथ 5-3 के अंतर से जीत हासिल करते हुए अपने दबदबे का एहसास भी करवाया। टीम इंडिया को इस रोमांचक मैच में जीत दिलाने में पूर्ति आशीष तानी सबसे बड़े हीरो रहे जिन्होंने कुल 4 गोल मुकाबले में किए।

पहले क्वार्टर में भारत ने बनाई बढ़त, पाकिस्तान ने फिर की वापसी

भारत और पाकिस्तान का किसी भी खेल में आमना-सामना हो उसमें मुकाबला रोमांचक होने की गारंटी पूरी तरह से रहती है, ऐसा ही कुछ इस सेमीफाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला। इस मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को 12वें मिनट में एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे आशीष तानी ने गोल पोस्ट में पहुंचाने के साथ टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम इस बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब रही। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ से काफी आक्रामक खेल देखने को मिला जिसमें उनकी तरफ से खेल के 27वें मिनट में अदील ने गोल करने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने फिर से वापसी करने की और अली शाहरुख ने 35वें मिनट में गोल करने के साथ 2-1 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान की तरफ से भी तुरंत ही अगला गोल कर दिया गया जो मुहम्मद फरहान असलम ने किया और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गया। तीसरे क्वार्टर में खेल के 42वें मिनट में पाकिस्तान की तरफ से उजैर अहमद ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के साथ अपनी टीम को इस मैच में 3-2 के अंतर से आगे कर दिया।

आशीष तानी ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

इस मैच का आखिरी क्वार्टर जिसने पूरे मैच के परिणाम को ही बदलकर रख दिया उसका सबसे बड़ा श्रेय भारतीय खिलाड़ी आशीष तानी को जाता है, जिन्होंने खेल के 49वें मिनट में जहां गोल करने के साथ पहले मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर लाए और उसके बाद 53वें और 56वें मिनट में लगातार 2 और गोल करने के साथ पाकिस्तान की हार तय कर दी जिसमें टीम इंडिया ने 5-3 के अंतर से बढ़त बना ली थी। अब भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सामना 6 जून को जापान से होगा। बता दें कि भारतीय अंडर-18 हॉकी एशिया कप में तीसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2001 और 2016 इस टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो साल के सूखे को किया खत्म, सिंगापुर ओपन 2026 ट्रॉफी की अपने नाम

विनेश फोगाट एशियान गेम्स से हुई बाहर, मीनाक्षी गोयात ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल