1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश फोगाट एशियान गेम्स से हुई बाहर, मीनाक्षी गोयात ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

विनेश फोगाट एशियान गेम्स से हुई बाहर, मीनाक्षी गोयात ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 30, 2026 04:57 pm IST,  Updated : May 30, 2026 05:23 pm IST

Vinesh Phogat: एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स के सेमीफाइनल मैच में विनेश फोगाट 6-4 से हार गईं। इस हार की वजह से अब वह एशियन गेम्स में नहीं खेल पाएंगी।

Vinesh Phogat- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : PTI

एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ट्रायल्स में भाग लिया। लेकिन विनेश एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। उन्हें सेलेक्शन ट्रायल्स में महिलाओं के 53kg ट्रायल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 53kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा किया। उन्होंने अपना ट्रायल का अपना पहला राउंड बड़े अंतर से जीता। उन्होंने हरियाणा की ज्योति को 7-1 से हराया। वहीं सेमीफाइनल में उनका सामना मीनाक्षी गोयात से हुआ। वहां उन्हें 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

विनेश को पहले मिली थी 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की इजाजत

बता दें कि आज सुबह विनेश किस केटेगरी में खेलेंगी? इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। दरअसल विनेश को जब बताया गया कि उन्हें सिर्फ 50kg वर्ग में प्रतिस्पर्धा की इजाजत मिलेगी, तो महिला पहलवान ने इसका विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि बाद में उन्हें 53kg केटेगरी में प्रतिस्पर्धा की इजाजत दे दी गई। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) नहीं चाहता था कि विनेश फोगाट इस ट्रायल मैच में खेलें। दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश को ट्रायल्स में शामिल होने की इजाजत दे दी थी, लेकिन महासंघ इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने विनेश के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद ही वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकीं।

विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत

तीन बार ओलंपिक खेल चुकीं विनेश फोगाट पहले 57 किलोग्राम वर्ग (वेट कैटेगरी) में वापसी करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाले एक टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला किया, लेकिन कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद यह विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार कोर्ट से विनेश को राहत मिली और उन्हें एशियन गेम्स के ट्रायल्स में शामिल होने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें

विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में सुनाया फैसला, एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल