1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार

विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Hitesh Jha
 Published : May 22, 2026 02:34 pm IST,  Updated : May 22, 2026 02:36 pm IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर WFI से जवाब मांगा और केंद्र को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि 30 और 31 मई को होने वाले एशियन गेम्स चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Vinesh Phogat- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : AFP

दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 मई को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को फटकार लगाई है। WFI ने पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह फोगाट का मूल्यांकन करने के लिए एक विशेषज्ञ पैनल बनाए और उसके बाद टूर्नामेंट में उनके हिस्सा लेने पर फैसला किया जाए।

हाई कोर्ट ने WFI को लगाई फटकार

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वे विनेश फोगाट को आने वाले एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी दें। अदालत ने यह भी कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का बड़े खिलाड़ियों को मौका न देना, उनकी नीयत पर सवाल खड़े करता है। अदालत ने इस दौरान ये भी कहा कि हमारे देश में मां बनने (मातृत्व) का सम्मान किया जाता है, इसलिए सरकार को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मौखिक रूप से कहा कि स्पेशलिस्ट लोगों की एक टीम बनाकर फोगाट की क्षमता की जांच करवाएं और यह पक्का करें कि वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें।

विनेश फोगाट पर WFI ने लगाया था अनुशासनहीनता का आरोप

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और नियमों का पालन न करने का आरोप लगाकर उन पर जून तक घरेलू मैचों में खेलने से रोक लगा दी थी। विनेश ने इस रोक के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद चाहे जो भी हो, खेल और खिलाड़ियों का हित सबसे ऊपर होना चाहिए।

विनेश फोगाट पर जून तक लगा है बैन

कुश्ती संघ (WFI) का आरोप है कि विनेश ने नियमों को तोड़ा और अनुशासनहीनता की। संघ के मुताबिक, संन्यास (रिटायरमेंट) से वापस आने वाले खिलाड़ी को 6 महीने पहले सूचना देनी होती है, जो विनेश ने नहीं दी थी। इसलिए संघ ने उन पर जून तक खेलने से रोक लगा दी। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने विनेश को 30 और 31 मई के एशियन गेम्स ट्रायल्स में शामिल होने की तुरंत इजाजत (राहत) देने से मना कर दिया था, क्योंकि संघ उन पर पहले ही रोक लगा चुका था।

यह भी पढ़ें

हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम के नए हेड कोच का किया ऐलान, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी

भारत-नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान खेल भी है, यूरोपीय दौरे पर पीएम मोदी ने ओलंपिक की मेजबानी पर भी की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल