1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में सुनाया फैसला, एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट के पक्ष में सुनाया फैसला, एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 23, 2026 09:34 pm IST,  Updated : May 23, 2026 09:37 pm IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत की मशहूर पहलवान विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।

Vinesh Phogat- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : AP

भारत की मशहूर पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है। वह अब एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा ले पाएंगी। अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को फटकार लगाते हुए कहा कि खेल संगठनों को किसी भी प्लेयर के प्रति बदले की भावना नहीं रखनी चाहिए इसके बजाय उन्हें खेल और खिलाड़ियों के फायदे के लिए काम करना चाहिए।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने आदेश जारी करते हुए विनेश फोगाट को 30 और 31 मई 2026 को होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अदालत ने निर्देश दिया है कि पूरे ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए और इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) व भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

विनेश फोगाट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नियम ऐसे हैं जो कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर देते हैं। इसमें उन खिलाड़ियों के लिए कोई ढील या अलग से नियम नहीं हैं, जो मां बनने के बाद या किसी खास परिस्थिति से उबरकर वापस खेल में लौट रहे हैं। अदालत का मानना है कि विनेश फोगाट जैसी इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी को सिर्फ कागजी या तकनीकी नियमों का हवाला देकर ट्रायल से बाहर रखना खेल और इंसाफ दोनों के खिलाफ है।

पिछले साल मां बनी थी विनेश फोगाट

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि हमारे देश में मातृत्व (मां बनने) का सम्मान किया जाता है, इसलिए इसे किसी खिलाड़ी के करियर की कमजोरी नहीं बनाया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि मां बनना एक उत्सव है, यह किसी खिलाड़ी के लिए नुकसान का कारण नहीं बनना चाहिए। दरअसल, विनेश फोगाट जुलाई 2025 में मां बनी थीं और अब वे रिंग में वापसी की तैयारी कर रही हैं। इस पर अदालत ने सीधा सवाल उठाया कि मां बनने के महज 10 महीने बाद किसी खिलाड़ी को ट्रायल से बाहर रखने का क्या तुक है?

WFI ने विनेश फोगाट पर क्यों लगाया था बैन?

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने हाल ही में विनेश फोगाट पर 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट खेलने से रोक लगा दी है। महासंघ का कहना है कि संन्यास (Retirement) के बाद वापसी करने वाले किसी भी खिलाड़ी को नियमों के मुताबिक 6 महीने पहले सूचना देनी होती है। चूंकि विनेश ने यह जरूरी नोटिस अवधि पूरी नहीं की, इसलिए वे घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें

विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार

FIFA World Cup से पहले रोनाल्डो का रोने का VIDEO हुआ वायरल, तीन साल की कड़ी मेहनत अब लाई रंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल