1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो साल के सूखे को किया खत्म, सिंगापुर ओपन 2026 ट्रॉफी की अपने नाम

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो साल के सूखे को किया खत्म, सिंगापुर ओपन 2026 ट्रॉफी की अपने नाम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 31, 2026 07:04 pm IST,  Updated : May 31, 2026 07:04 pm IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन 2026 के मेंस डबल्स फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी को मात देने के साथ पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty- India TV Hindi
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी Image Source : PTI

भारत की नंबर-1 स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 31 मई को सिंगापुर ओपन 2026 में मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ इतिहास रच दिया। सात्विक-चिराग की जोड़ी का खिताबी मुकाबले में सामना इंडोनेशिया की नंबर-3 वरियता प्राप्त फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी से था, जिसमें तीन सेट तक चले इस मैच को वह 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहे। सात्विक-चिराग इस जीत के साथ 2 साल से चले आ रहे सूखे को भी खत्म करने में कामयाब रहे जिसमें उन्होंने BWF खिताब जीता है।

पहले सेट में हार के बाद की शानदार वापसी और जीता खिताब

सिंगापुर ओपन 2026 के मेंस डबल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी का आगाज अच्छा नहीं रहा जिसमें पहले सेट में उन्हें 21-18 के अंतर से इंडोनेशिया की जोड़ी मात देने में कामयाब रही थी। इसके बाद सात्विक-चिराग ने शानदार वापसी करने के साथ दूसरे सेट में अपने दबदबे का एहसास कराते हुए उसे 21-15 के अंतर से जीता और मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें इस मैच के तीसरे और निर्णायक सेट पर थी जिसमें दोनों जोड़ियों के बीच में सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में सात्विक-चिराग ने अपनी लय को बरकरार रखने के साथ 21-16 के अंतर से जीत हासिल की पहली बार अपने करियर में सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने में कामयाब रहे। मेंस डबल्स का ये फाइनल मुकाबला कुल 73 मिनट तक चला। इससे पहले सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा नंबर-1 पुरुष जोड़ी को मात देते हुए फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था।

दो साल बाद किया BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम

सात्विक-चिराग ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के साथ BWF वर्ल्ड टूर टाइटल के चले आ रहे सूखे को भी खत्म कर दिया। यह सात्विक और चिराग का मई 2024 में जीते गए थाईलैंड ओपन के बाद पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे पहले पिछले 2 सालों में सात्विक-चिराग की जोड़ी को तीन फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें इस महीने की शुरुआत में हुआ थाईलैंड ओपन भी शामिल है। हालांकि दोनों अपनी इस लगातार हार के सिलसिले को अब खत्म करने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

विनेश फोगाट एशियान गेम्स से हुई बाहर, मीनाक्षी गोयात ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

French Open 2026 में हुआ बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर दूसरे राउंड से हुए बाहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल