WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 6000 से अधिक
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 6000 से अधिक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अगला सीजन शुरू हो चुका है। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है, जो इसी टूर्नामेंट का हिस्सा है। इस बीच चलिए आपको बताते हैं कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Dec 02, 2025 05:44 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 05:44 pm IST
1/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अगला सीजन शुरू हो चुका है। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है, जो इसी टूर्नामेंट का हिस्सा है। इस बीच चलिए आपको बताते हैं कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 70 मैच खेलकर 6088 रन बनाए हैं। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में छह हजार से अधिक रन बनाने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान 21 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 56 मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलकर 4297 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 11 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में स्टीव स्मिथ अभी एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी कर रहे हैं।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर आते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 54 मैच खेलकर मार्नस लाबुशेन ने 4285 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 शतक और 23 अर्धशतक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में लगाने का काम किया है।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 58 मुकाबले खेलकर 3624 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स ने इस दौरान 8 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। ट्रेविस हेड ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53 मैच खेलकर 3444 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।