1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. अमृत से कम नहीं जीरा पानी, जान लें इसके कमाल के फायदे

अमृत से कम नहीं जीरा पानी, जान लें इसके कमाल के फायदे

जीरा पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। जीरा का इस्तेमाल भारतीय रसोई में बेहद आम है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसके फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. नम्रता श्रीवास्तव बता रही हैं इसके क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स।

Written By: Ritu Raj
Published : Sep 29, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 01:15 pm IST
गैस और ब्लोटिंग से राहत: जीरा पानी में पाए जाने वाले पाचक एंजाइम भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। यह पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाता है। यह आंतों की गतिशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज खत्म होती है।
1/5 Image Source : magnific
गैस और ब्लोटिंग से राहत: जीरा पानी में पाए जाने वाले पाचक एंजाइम भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। यह पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाता है। यह आंतों की गतिशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज खत्म होती है।
वजन घटाने में मददगार: जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है और दिनभर कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।
2/5 Image Source : magnific
वजन घटाने में मददगार: जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है और दिनभर कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है।
टॉक्सिन्स को बाहर निकाले: जीरा पानी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्स ड्रिंक है। यह लिवर और किडनी को साफ करके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
3/5 Image Source : magnific
टॉक्सिन्स को बाहर निकाले: जीरा पानी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्स ड्रिंक है। यह लिवर और किडनी को साफ करके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
त्वचा और बालों के लिए: जीरा पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा पर नेचुरल चमक आती है। वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल झड़ने कम होते हैं।
4/5 Image Source : magnific
त्वचा और बालों के लिए: जीरा पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे चेहरे के मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा पर नेचुरल चमक आती है। वहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे बाल झड़ने कम होते हैं।
इम्युनिटी बूस्टर: जीरा पानी में आयरन, पोटेशियम, विटामिन A और C प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को मौसमी बीमारियों, सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाता है।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement