Thursday, January 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. विराट कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर, 307 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड

विराट कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर, 307 वनडे मैचों के बाद ऐसा था दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड

Abhishek Pandey Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Dec 03, 2025 09:15 pm IST, Updated : Dec 03, 2025 09:15 pm IST
  • विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वनडे में जमकर अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से शुरुआती 2 मुकाबलों में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। इसके दम पर कोहली वनडे में अपना 53वां शतक भी लगाने में कामयाब रहे। हम आपको विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वनडे में जमकर अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से शुरुआती 2 मुकाबलों में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। इसके दम पर कोहली वनडे में अपना 53वां शतक भी लगाने में कामयाब रहे। हम आपको विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
  • विराट कोहली ने वनडे में अब तक 307 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307-307 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 58.20 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 14492 रन बनाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 44.27 के औसत से 11867 रन बनाए थे।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली ने वनडे में अब तक 307 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307-307 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 58.20 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 14492 रन बनाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 44.27 के औसत से 11867 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली अभी वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में अब तक 53 शतकीय और 75 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। सचिन तेंदुलकर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 307 वनडे मैचों में 34 शतकीय और 58 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली अभी वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में अब तक 53 शतकीय और 75 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। सचिन तेंदुलकर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 307 वनडे मैचों में 34 शतकीय और 58 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
  • विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली का 307 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 183 रनों का है। सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रनों का था।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली का 307 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 183 रनों का है। सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रनों का था।
  • विराट कोहली के बल्ले से 307 वनडे मैचों में चौके और छक्कों की संख्या देखी जाए तो उसमें भी वह सचिन से आगे ही दिखाई देते हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 1350 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 1229 चौके और 133 छक्के लगाए थे।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली के बल्ले से 307 वनडे मैचों में चौके और छक्कों की संख्या देखी जाए तो उसमें भी वह सचिन से आगे ही दिखाई देते हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 1350 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 1229 चौके और 133 छक्के लगाए थे।
  • विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें भी कोहली आगे दिखाई देते हैं। विराट कोहली का जहां स्ट्राइक रेट जहां 93.50 का है तो वहीं सचिन तेंदुलकर का 86.37 का था।
    Image Source : PTI
    विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें भी कोहली आगे दिखाई देते हैं। विराट कोहली का जहां स्ट्राइक रेट जहां 93.50 का है तो वहीं सचिन तेंदुलकर का 86.37 का था।