1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली ब्लास्ट केस में कुल 6 गिरफ्तार, NIA ने 4 और मुख्य आरोपियों को अरेस्ट किया

दिल्ली ब्लास्ट केस में कुल 6 गिरफ्तार, NIA ने 4 और मुख्य आरोपियों को अरेस्ट किया

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 20, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 05:02 pm IST

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को चार और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इससे गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुल संख्या छह पहुंच गई है।

Delhi Blast- India TV Hindi
दिल्ली ब्लास्ट केस का आरोपी गिरफ्तार Image Source : PTI

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में शामिल चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई है। चारों कोपटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने सभी को 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेजा है। चारों आरोपियों को एनआईए ने श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज, पटियाला हाउस कोर्ट के प्रोडक्शन ऑर्डर पर हिरासत में लिया।

आरोपियों की पहचान पुलवामा के डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, अनंतनाग के डॉ. अदील अहमद राथर, लखनऊ के डॉ. शाहीन सईद और शोपियां के मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है। इन सभी ने उस आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें कई बेगुनाह लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी

दिल्ली ब्लास्ट केस में सबसे पहले आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कश्मीर के जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश को भी गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने आत्मघाती हमला करने वाले उमर उन नबी की मदद की थी। अब पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आतंकी हमले को अंजाम देने में उमर की मदद की थी।

6 दिसंबर के आसपास बड़े हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी

आतंकी छह दिसंबर के आसपास बड़े हमले की साजिश रह रहे थे, क्योंकि इसी दिन 1992 में बाबरी मस्जिद गिरी थी। आतंकियों ने बड़े पैमाने पर ब्लास्ट करने की योजना बनाई थी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया। वह श्रीनगर में सुरक्षाबलों को धमकी देने वाले पोस्टर लगाते नजर आया था। इसके बाद आदिल की निशानदेही पर डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन की गिरफ्तारी हुई थी। बाद में फरीदाबाद से बड़ी संख्या में हथियार और 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। इससे उमर नबी घबरा गया और समय से पहले ही हमला कर दिया, जिसमें कई लोग मारे गए। हालांकि, आतंकी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। इस मॉड्यूल से जुड़े कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एनआईए की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

Delhi blast case: हर आतंकी की अलग कहानी, लेकिन मकसद एक.., जानिए कैसे काम करता था आतंक का डॉक्टर मॉड्यूल?

दिल्ली धमाके की जांच में सनसनीखेज खुलासा, उमर ने शू-बम से किया था धमाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत