Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुधवार को करें ये अचूक उपाय, हर परेशानी होगी छूमंतर, खुशियां खटखटाएगी दरवाजा

बुधवार को करें ये अचूक उपाय, हर परेशानी होगी छूमंतर, खुशियां खटखटाएगी दरवाजा

Budhwar Remedies: अगर आपके घर-परिवार में लगातार परेशानी बनी हुई है तो बुधवार के दिन इन अचूक उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से आपकी हर समस्या का समाधान मिलेगा और आपके घर में खुशियां वापस लौटेंगी।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 03, 2026 08:49 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 08:49 pm IST
बुधवार उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बुधवार उपाय

Budhwar Upay: बुधवार को भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है। यह दिन गणपति जी की पूजा के लिए अति उत्तम होता है। ऐसे में बुधवार के दिन बप्पा की पूजा करने से हर तरह की विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती है। इसके अलावा इस बार बुधवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। रात 10 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। तो बुधवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के शुभ संयोग में इन उपायों को करने से हर तरह की समस्याओं का समाधान निकल जाता है। साथ ही व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।

- अगर आपके जीवनसाथी का ध्यान अब आपके ऊपर ज्यादा नहीं रहता और रिश्तों में प्यार पहले की अपेक्षा कम हो गया है तो बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

- अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें, लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये, इसके लिए किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए, उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आप जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी प्यार बना रहे तो इसके लिए बुधवार के दिन केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:'।

- अगर आप अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप बुधवार के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीजों का उपयोग करने से बचें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे, लेकिन अगर आपको आस-पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।

- अगर आपके घर में पैसों का आवागमन कुछ समय से कम हो गया है, तो अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिए बुधवार के दिन माता महालक्ष्मी की उपासना करें और उनके मंत्र का जाप करें। माता महालक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ' बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से माता की कृपा से आपके घर में फिर से पैसों का आवागमन होने लगेगा। अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आये तो आप केवल 'श्रीं ह्रीं श्रीं' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो 'श्रीं' ही है। इसके अलावा एक बात और बता दूं कि महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिए स्फटिक की माला को सर्वोत्तम कहा गया है। कमगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन ये दोनों न होने पर आप रूद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं।

- अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो बुधवार के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और बुधवार पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।

- अगर आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं तो बुधवार के दिन एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वो आपको आसानी से मिल जायेगा। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां पर रख दें।

- अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। अगर कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हो, तो दही से बनी कोई चीज़ उन्हें खिलाएं।

- अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए बुधवार के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने

किसी मंदिर में दान कर दें।

- अगर आप अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाये रखना चाहते हो और उसमें प्यार की कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहते हो तो बुधवार के दिन कोई दो अच्छी-सी खुशबू वाले इत्र की शीशी खरीदें और उसमें से एक शीशी को किसी मंदिर में दान कर दें और दूसरी शीशी को अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें।

- अगर आप अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि चहाते है तो बुधवार के दिन गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मंदिर में दान करें। साथ ही मंदिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकालकर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मंदिर में ही रखी रहने दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2026: होली से पहले इन राशियों की होगी मौज, शुक्र और शनि की युति से ये राशि वाले होंगे मालामाल

Dhan Shakti Rajyog 2026: फरवरी में बन रहा है धनशक्ति राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, इनकम में आएगा बड़ा उछाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement