Published : Feb 01, 2026 10:39 am IST, Updated : Feb 01, 2026 10:39 am IST
1/9Image Source : instagram/@viralbhayani
साउथ और बॉलीवुड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली एक स्टार अब सिनेमा के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम जमाने के लिए तैयार है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय और अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इन्होंने अपने स्पेशल डांस नंबर्स के लिए भी खूब तारीफें हासिल की। लेकिन, अब वह अपनी एक नई जर्नी शुरू कर रही हैं और वो भी बतौर बिजनेस वुमन।
2/9Image Source : instagram/@viralbhayani
हम बात कर रहे हैं तमन्ना भाटिया की। अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में अपना ज्वेलरी स्टोर लॉन्च किया। तमन्ना के ज्वेलरी ब्रांड का नाम 'तमन्ना फाइन ज्वेलरी' है, जिसके लॉन्च इवेंट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलेब्स ने शिरकत की।
3/9Image Source : instagram/@viralbhayani
तमन्ना भाटिया के स्टोर लॉन्च में शाहरुख खान के लाडले और अब डायरेक्टर आर्यन खान ने भी शिरकत की। उनके साथ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम आन्या सिंह भी नजर आईं। तमन्ना ने इस सीरीज में स्पेशल डांस नंबर 'गफूर' में काम किया था।
4/9Image Source : instagram/@viralbhayani
समांथा रुथ प्रभु भी अपनी सबसे प्यारी दोस्त तमन्ना को सपोर्ट करने उनके स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होने फ्रंट कट ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहना था, जिसमें वह ग्लैमरस वाइब दे रही थीं। सोशल मीडिया पर तमन्ना के नए स्टोर लॉन्च इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह सेलेब्स के साथ ज्वेलरी पर बातचीत करती और साथ में पोज देती नजर आ रही हैं।
5/9Image Source : instagram/@viralbhayani
काजल अग्रवाल भी तमन्ना भाटिया के ज्वेलरी ब्रांड स्टोर के लॉन्च इवेंट पर पहुंचीं। इस दौरान काजल ऑल डेनिम लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन हील्स के साथ कम्प्लीट किया, जो उनके लुक को निखार रहा था।
6/9Image Source : instagram/@viralbhayani
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी तमन्ना भाटिया की खुशी का हिस्सा बने और उनके स्टोर लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस दौरान दोनों आपस में कुछ चिट-चैट करते और एक-दूसरे को अपनी ज्वेलरी फ्लॉन्ट करते नजर आए।
7/9Image Source : instagram/@viralbhayani
मृणाल ठाकुर भी तमन्ना भाटिया के ज्वेलरी स्टोर लॉन्च में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ब्लू पैंट और व्हाइट स्लीवलेस टॉप पहना था और हाई पोनी के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था।
8/9Image Source : instagram/@viralbhayani
कुशा कपिला, फातिमा सना शेख, पूजा हेगड़े और पारुल गुलाटी सहित बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तमन्ना भाटिया के ज्वेलरी स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं।
9/9Image Source : instagram/@tamannaahspeaks
बता दें, तमन्ना भाटिया खुद भी व्यावसायिक बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता संतोष भाटिया एक जाने-माने हीरा व्यापारी यानी डायमंड मर्चेंट हैं और फाइनेंस सलाहकार के रूप में भी काम करते हैं। अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए अब तमन्ना ने भी अपने ज्वेलरी ब्रांड की शुरुआत की है।