1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Ikka: 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना को मिला नया प्रोजेक्ट, 29 साल बाद सनी देओल संग मचाएंगे तहलका

Ikka: 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना को मिला नया प्रोजेक्ट, 29 साल बाद सनी देओल संग मचाएंगे तहलका

 Published : Feb 03, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 10:12 pm IST

अक्षय खन्ना और उनके बॉर्डर को-स्टार सनी देओल, जो 29 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की एक्शन-थ्रिलर 'इक्का' से दोनों का पहला लुक सामने आ चुका है।

Sunny Deol- India TV Hindi
सनी देओल और अक्षय खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXINDIA

'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अपने बॉर्डर को-स्टार सनी देओल के साथ नजर आएंगे। अक्षय खन्ना और सनी देओल 29 साल बाद नेटफ्लिक्स की दमदार लीगल ड्रामा 'इक्का' में साथ दिखाई देने वाले हैं। इसमें दोनों बिल्कुल अलग-अलग भूमिकाओं में दिखेंगे। नेटफ्लिक्स, जो 3 फरवरी, 2026 को अपनी 2026 की फिल्मों की लिस्ट जारी कर रहा है। उसने एक्शन थ्रिलर 'इक्का' का पहला भी लुक जारी कर दिया है, जो जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है।

अक्षय खन्ना और सनी देओल का 29 साल बाद धमाका

नेटफ्लिक्स की लीगल ड्रामा 'इक्का' में सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं। इक्का में देखने को मिलेगा कि एक मशहूर, ईमानदार वकील को एक हत्या के आरोपी का बचाव करने के लिए मजबूर किया जाता है। एक ऐसा आदमी, जिसका करियर उसने ही खत्म किया था। उसे केस जीतने के लिए हर तरह की चाल चलनी पड़ती है, चाहे वह सही हो या गलत क्योंकि अगर वह फेल होता है तो वह अपनी हर प्यारी चीज खो देगा।

सनी और अक्षय खन्ना के पिछले हिट प्रोजेक्ट्स

जहां अक्षय खन्ना आखिरी बार 'धुरंधर' में दिखे थे, जो अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं सनी देओल, जो 'गदर 2' के बाद से अच्छा समय बिता रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'बॉर्डर 2' में देखा गया। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और इस वॉर-ड्रामा का पहला भाग 1997 में आया था, जिसमें अक्षय खन्ना और सनी देओल साथ में जर आए थे।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इक्का

इक्का की टीम ने बताया, 'हम इक्का को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, यह महाराज के बाद नेटफ्लिक्स के लिए हमारा दूसरा ओरिजिनल है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। यह बहुत ही पर्सनल स्क्रिप्ट, जिसे सालों से संवारा गया है। दो कट्टर दुश्मनों के बीच एक रोमांचक मुकाबले के रूप में सामने आती है: एक टॉप वकील जिसे उस आदमी का बचाव करने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसके साथ उसके और उसकी पत्नी के अतीत में कई दर्दनाक यादें जुड़ी हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसके हर किरदार को पसंद करेंगें।'

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल का लीप आते ही इन किरदारों की हुई छुट्टी, नाम जान रह जाएंगे हैरान

'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नहीं होगी रिलीज, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ये फिल्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन