1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट, बोले- 'घृणित इंसान ने जानबूझकर चढ़ाई कार'; VIDEO भी सामने आया

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट, बोले- 'घृणित इंसान ने जानबूझकर चढ़ाई कार'; VIDEO भी सामने आया

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 03, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:20 pm IST

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने घटना के बारे में पोस्ट करके जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी गई।

शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट।- India TV Hindi
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट। Image Source : FB/SHEHZAD POONAWALLA

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद इस घटना की जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी मां की सर्जरी करानी पड़ेगी, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। वहीं शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने इस घटना का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कार पीछे की तरफ आती है और वहां खड़ी शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मार देती है। शहजाद पूनावाला ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। 

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर किया पोस्ट

शहजाद पूनावाला ने घटना के बारे में एक्स पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने अपना पोस्ट में लिखा, "कुछ घंटे पहले एक बेहद घृणित इंसान ने जानबूझकर मेरी मां पर अपनी कार चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और फिर वह भाग गया। माताजी का बहुत जल्द एक सर्जरी कराना पड़ेगा। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। मेरी मां सबसे दयालु और सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं और इस उम्र में उनके साथ यह होना मुझे अंदर तक कचोट रहा है।" शहजाद पूनावाला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुणे पुलिस और सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक्स पर टैग भी किया है। उन्होंने कहा है कि पुणे पुलिस आरोपी त्वरित गिरफ़्तार कर यह सुनिश्चित करेगी कि उसे उचित सजा मिले। 

भाई ने शेयर किया एक्सीडेंट का वीडियो

इसके अलावा शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने भी घटना की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट में दी है। उन्होंने अपनी मां के साथ हुए हादसे का वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। तहसीन पूनावाला ने एक्स पर लिखा, "मेरी मां, जो एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में गैस भरवा रहे थे, तो वे साइड में इंतजार कर रही थीं, तभी किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (लगता है जानबूझकर) और भाग गया!" वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पीछे की तरफ आती है और उनकी मां को टक्कर मार देती है। 

यह भी पढ़ें-

BJP नेता के घर पर हिंसक हमला, दरवाजा बंद करती रहीं महिलाएं; CCTV फुटेज आया सामने; भारी पुलिस बल तैनात

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत