1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता के घर पर हिंसक हमला, दरवाजा बंद करती रहीं महिलाएं; CCTV फुटेज आया सामने; भारी पुलिस बल तैनात

BJP नेता के घर पर हिंसक हमला, दरवाजा बंद करती रहीं महिलाएं; CCTV फुटेज आया सामने; भारी पुलिस बल तैनात

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 03, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 07:42 pm IST

गजपति जिले में बीजेपी नेता के घर पर हमले का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने 16 युवकों को हिरासत में लिया है।

बीजेपी नेता के घर पर हुआ हमला।- India TV Hindi
बीजेपी नेता के घर पर हुआ हमला। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के गजपति जिले के मोहना इलाके में सोमवार शाम अफरा-तफरी मच गई। यहां भाजपा नेता शिबराम सुआर के घर पर कुछ बदमाशों ने हिंसक हमला कर दिया। यह घटना मोहना थाना क्षेत्र के चांदिपुट गांव में हुई, जहां बड़ी संख्या में युवकों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, कई युवक एकजुट होकर भाजपा नेता शिबराम सुआर के घर में घुसने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इस हमले से पहले खारिढेपा गांव और चांदिपुट गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हालात बिगड़ गए और मामला हिंसक रूप ले बैठा। घटना के समय भाजपा नेता शिबराम सुआर घर पर मौजूद नहीं थे। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अब तक 16 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से मोहना थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन युवकों की घटना में वास्तविक भूमिका क्या थी।

एसपी ने खुद संभाली कमान

गजपति जिले के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र पंडा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी ने पुष्टि की है कि 16 युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनकी संलिप्तता की पुष्टि के लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। एसपी जतिंद्र पांडा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वह खुद गांव में कैंप कर रहे हैं। उनके साथ पुलिस की चार प्लाटून फोर्स, होम गार्ड्स और डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति है और पुलिस आगे भी शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

प्रेम प्रसंग में बाबा ने कराई शख्स की हत्या? महिला से संबंध का विरोध कर रहा था पति का भाई, मर्डर केस में 'कमलाकर गुरु' अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत