1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी से बनेगा इतना टेस्टी नाश्ता कि एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

सूजी से बनेगा इतना टेस्टी नाश्ता कि एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 03, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 05:05 pm IST

suji ka easy nashta: अगर नाश्ते में कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप सूजी की यह लाजवाब रेसिपी बना सकते हैं

सूजी का नाश्ता- India TV Hindi
सूजी का नाश्ता Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHPARUL

अगर रोज़-रोज़ वही पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं और कुछ  चटपटा और लाजवाब खाने का मन है, तो आज की यह रेसिपी आपके लिए ही है। सूजी से बनने वाला यह नाश्त  इतना स्वादिष्ट है कि एक बार खाने से पेट नहीं भरेगा और खुशबू ऐसी फैलेगी कि पड़ोसी भी पूछ बैठेंगेआखिर बनाया क्या है? तो चलिए बिना देर किए नोट करते हैं इसकी आसान रेसिपी।

सूजी का नाश्ता बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी के आटे के लिए सामग्री: सूजी आधा कप, आटे के लिए पानी, आधा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स, और हरी धनिया की पत्तियां

  • तड़के के लिए सामग्री: 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच राई, आधा  छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा प्याज, करी पत्ते, और 1 चम्मच पिसा हुआ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च

  • सब्जियों के लिए सामग्री: आधा कप हरी मटर, आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, आधा कप कटी हुई गाजर, और 2 टमाटर

  • मसालों के लिए सामग्री: 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा  छोटा चम्मच हल्दी, और 1 छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच नूडल मसाला, ग्रेवी के लिए पानी डेढ़ कप

कैसे बनाएं सूजी का नाश्ता?

  • सूजी का यह नाश्ता बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा पैन रखें पैन में आधा गिलास पानी डालें। पानी में आधा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स, और हरी धनिया की पत्तियां डालें। 

  • जब पानी हल्का उबलने लगे तब उसमें सूजी डालें और उसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब गैस बंद कर दें और सूजी का मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब उसको अच्छी तरह से गूंथें। अब सूजी के छोटे छोटे बॉल्स बनाएं और उसे हल्का गहरा करें। 

  • अब एक पैन में तेल डालें और उसमें राई, जीरा और करी पत्ते से तड़का दें। जब ये चटकने लगे तो उसमें बारीक कटा प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा होने लगे तब उसमें मटर, बारीक कटे शिमला मिर्च, गाजर और 2 टमाटर को डालें और इन्हें अच्छी तरह से पकाएं। 

  • जब ये सब्जियां पक जाएं तब, उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और 1 बड़ा चम्मच नूडल मसाला डालें। ग्रेवी के लिए उसमें डेढ़ कप पानी हल्दी और नमक डालें। जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं तब उसमें सूजी के बॉल्स को डालें। और दो मिंट तक पकाएं। आपका सूजी का ये चटपटा रेसिपी बनकर तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल