1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया, बोला- 'भारत से नहीं मिली कोई जानकारी'

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया, बोला- 'भारत से नहीं मिली कोई जानकारी'

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 03, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 08:27 pm IST

ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इसके बाद अब क्रेमलिन की तरफ से ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया।- India TV Hindi
रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया। Image Source : X/NARENDRA MODI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वॉशिंगटन के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। वहीं अब ट्रंप के इस दावे पर क्रेमलिन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। क्रेमलिन ने कहा है कि उसे अब तक नई दिल्ली से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। बता दें कि रूसी तेल खरीदना बंद करने की बात ट्रंप के वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद आई है। 

भारत की तरफ से नहीं मिली कोई जानकारी

दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि भारत ने अभी तक तेल व्यापार वाले हिस्से पर कुछ नहीं कहा है। एएफपी के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मॉस्को में मीडियाकर्मियों से कहा, "अब तक, हमें इस मामले पर नई दिल्ली से कोई बयान नहीं मिला है।" पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और अपनी रणनीतिक साझेदारी को विकसित करना जारी रखेगा।

अमेरिका-भारत के संबंधों का सम्मान

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा, "हम अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम रूस और भारत के बीच एक उन्नत रणनीतिक साझेदारी के विकास को भी उतना ही महत्व देते हैं। यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है, और हम नई दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का इरादा रखते हैं।"

ट्रंप ने रूसी तेल को लेकर क्या कहा

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बात की। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वॉशिंगटन भारतीय सामानों पर आपसी टैरिफ को मौजूदा घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट्स पर अब 18 प्रतिशत कम टैरिफ लगेगा।

ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के साथ बातचीत में व्यापार, और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई, और अब भारत अमेरिका से बहुत अधिक तेल खरीदने पर भी विचार करेगा, साथ ही वेनेज़ुएला से भी तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई।

पीएम मोदी ने टैरिफ कम करने का किया स्वागत

हालांकि भारत ने इस डील के टैरिफ में कमी वाले हिस्से की पुष्टि की है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के बाद इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन मॉस्को से तेल आयात रोकने पर नई दिल्ली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: ट्रंप के साथ 'फादर ऑफ ऑल डील' की इनसाइड स्टोरी! जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट ने समझाईं टैरिफ और व्यापार समझौते की पेचीदा बातें

America-Iran Tensions: ईरान के राष्ट्रपति ने दिया बातचीत का संकेत, अमेरिकी रुख पर सस्पेंस बरकरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश