Year Ender 2025: साल 2025 में ऐसे हादसे और घटानएं हुई हैं, जिन्हें याद कर पूरा देश सहम जाता है। अहमदाबाद विमान हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई। पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मारी गई। साल के जाते-जाते दिल्ली में कार धमाके की घटना ने सबको झकझोर दिया।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास कार बम विस्फोट केस में NIA ने एक और अहम आरोपी को अरेस्ट किया है। इस मामले में गिरफ्तार यह 9वां आरोपी है।
एनआई कोर्ट ने दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आरोपी डॉ. राथर को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है। आशंका है कि वह अफगानिस्तान भाग गया है। फिलहाल उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और अहम आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान डॉक्टर बिलाल नसीर मल्ला के रूप में हुई है। वह आठवां आरोपी है, जिसे दिल्ली से NIA की टीम ने दबोचा।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार में धमाके के बाद से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की जा रही है। कश्मीर में व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल को ठिकानों की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों के यहां छापेमारी की है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार में धमाके को लेकर जांच की जा रही है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी NIA ने मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की है। NIA ब्लास्ट केस में हर ठोस सबूत जुटाने में जुटी है।
दिल्ली में हुए आतंकी हमले के आरोपी डॉक्टरों शाहीन सईद मुज़म्मिल सईद की प्रेम कहानी सुनकर हैरान हो जाएंगे। पेशे से डॉक्टर, लव मैरिज के बाद टेरर मॉड्यूल में शामिल होने की पूरी कहानी जानें....
लाल किला ब्लास्ट केस की जांच में पता चला कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद देश में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था। मुजम्मिल के कबूलनामे में खुलासा हुआ कि उमर TATP जैसे विस्फोटक खुद टेस्ट करता था और 5 लोगों का पूरा मॉड्यूल बड़ा धमाका करने की तैयारी में था।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार हुए आतंकी मुजम्मिल के एक और ठिकाने का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुजम्मिल इस ठिकाने पर कई बार शाहीन के साथ आया था।
अल फलाह यूनिवर्सिटी से सिर्फ़ 900 मीटर दूर एक अंडरग्राउंड मदरसे का पता चला है। यह मदरसा फरीदाबाद के धौज में एक गांव के पास पूरी तरह से सुनसान इलाके में है।
Faridabad Terror Network: सहारनपुर से पकड़े गए कश्मीरी डॉक्टर आदिल की WhatsApp चैट सामने आई है जो उसने डिलीट कर दी थी। इस चैट में आदिल पैसों के लिए गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है।
लाल किला धमाके में खुद को उड़ा लेने वाला उमर, अल फलाह यूनिवर्सिटी से निकलकर कहां छिपा था और उसके बाद वह कैसे ब्लास्ट करने के लिए लाल किले के पास तक पहुंचा था, इसका खुलासा हो गया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलवामा से एक इलेक्ट्रीशियन को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं, उरी सेक्टर में छापेमारी में एके-47 और गोला बारूद बरामद किया है। जानें पूरी खबर...
दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस में पटियाला हाउस की स्पेशल NIA कोर्ट ने आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की NIA हेडक्वार्टर में रिमांड के दौरान हर दूसरे दिन अपने वकील से मिलने की अर्जी मान ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने जोहान्सबर्ग में जी-20 से इतर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
Faridabad Terror Network: बम विस्फोट के लिए अल फलाह टेरर नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर्स ने पैसों का इंतजाम कैसे किया था। उनको किसने 26 लाख रुपये दिए थे। पूछताछ में इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर की जा रही जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा ये है कि धमाके वाले दिन से कई डॉक्टर गायब हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया गया है। इसके अलावा लैब से कैमिकल की चोरी की बात भी सामने आई है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले से चर्चा में आए मुजम्मिल और उमर के बारे में अहम जानकारी पता लगी है। मुजम्मिल ने 6.5 लाख रुपये में एक AK-47 खरीदी थी। इसके अलावा उसका उमर से बड़ा झगड़ा भी हुआ था।
फरीदाबाद के धौज इलाके में एनआईए ने एक ऑटो ड्राइवर के घर से ग्राइंडर बरामद की है। जांच एजेंसियों को शक है कि इसी ग्राइंडर से मुजम्मिल यूरिया पीसने का काम करता था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़