1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी, जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर की छापेमारी

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी, जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर की छापेमारी

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 01, 2025 08:34 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 08:46 am IST

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी NIA ने मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की है। NIA ब्लास्ट केस में हर ठोस सबूत जुटाने में जुटी है।

NIA- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में NIA ने कई जगहों पर छापेमारी की Image Source : REPORTER INPUT

शोपियां: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी में NIA ने जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की। NIA ऐसे ठोस सबूत तलाश रही है, जिसके तार "जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल" और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों।

क्या है पूरा मामला?

NIA ने सोमवार सुबह गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां और डॉक्टर अदील व डॉक्टर मुजम्मिल के मलंगपोरा पुलवामा स्थित घर पर छापेमारी की। आमिर के घर संबूरा पुलवामा में भी छापेमारी की गई। टीमें घर पर ऐसे ठोस सबूत तलाश रही हैं जो "जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल" और दिल्ली लाल किला विस्फोट से जुड़े हों, क्योंकि मौलवी इरफान एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है। 

कौन हैं वो लोग, जिनके घर पर छापेमारी हुई?

मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और डॉक्टर मुजम्मिल को शनिवार को ही कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। ये लोग दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए थे और इन पर गंभीर आरोप हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को दी है, इसीलिए NIA द्वारा इन आरोपियों के घर पर छापेमारी की गई।

मौलवी इरफान के बारे में हालही में खबर सामने आई थी कि वह पढ़े-लिखे मुस्लिम युवाओं का माइंड वॉश करता था और उन्हें आतंकवाद के गड्ढे में धकेलता था। वह नए युवाओं के माध्यम से एक नई व्यवस्था कायम करना चाहता था। 

गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकियों के डॉक्टरी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था। जिसके बाद तमाम डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। ये डॉक्टर आतंकियों के साथ मिलकर भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे। डॉक्टरी पेशे का काम तो लोगों का जीवन बचाना होता है लेकिन ये डॉक्टर्स का नेटवर्क ये साजिशें रचता था कि कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान ली जाए।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।