1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 03, 2026 11:11 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 11:13 pm IST

महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

DC vs RCB- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

WPL 2026 Final Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इसके साथ ही अब फाइनल के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम सामने आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी। वहीं दिल्ली की टीम ने गुजरात को एलिमिनेटर में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अब फाइनल में इन दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

5 फरवरी को RCB और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा WPL का फाइनल

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भी हर मैच की तरह शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की कप्तानी करती हुई नजर आएगी। वहीं दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्ज करेंगी। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक जबरदस्त खेल दिखाया है।

एक बार खिताब जीत चुकी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो वह 2024 में WPL का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। वहीं बाकी के दो सीजन में वह लीग स्टेज से ही हारकर बाहर हो गई थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम हर सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। इस सीजन उनके पास ट्रॉफी पर कब्जा करने का शानदार मौका है। वहीं RCB दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से फाइनल में उतरेगी।

एलिमिनेटर मैच में दिल्ली की टीम ने जीत दर्ज की एकतरफा जीत

महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। बेथ मूनी की जुझारू अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात 168 रन तक ही पहुंच सकी। जवाब में शेफाली वर्मा, लिजेल ली और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की बेहतरीन पारियों की बदौलत दिल्ली ने 169 रन के लक्ष्य को 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें

U19 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, डिफेंडिंग चैंपियन को रोमांचक मुकाबले में हराया

15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच! इस बार किसी और देश में खेला जाएगा ये मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल