1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 03, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 03:50 pm IST

लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद पूरे संत्र के निलंबित किए गए हैं। ये सभी सांसद बजट सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

कांग्रेस सांसद मणिकम...- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग। Image Source : PTI

लोकसभा में स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसदों पर सख्त एक्शन लिया गया है। हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के निलंबित कर दिया हैं। इन सासंदों ने स्पीकर की कुर्सी के पास जाकर पेपर उछाले थे। जोरदार हंगामे के कारण आज भी सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। संसद की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

राहुल ने फिर उठाया चीन का मुद्दा

दरअसल, आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने जैसे ही चीन का मुद्दा फिर से उठाना शुरू किया, वैसे ही सदन में हंगामा होने लगा। राहुल गांधी अपनी बात बोलने पर अड़े लेकिन स्पीच पूरी नहीं हो सकी। हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। इस बीच लोकसभा में सांसदों ने आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। 

जब लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे जब चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सांसदों को बाकी सत्र के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

निलंबित सांसदों के नाम-

  • गुरजीत औजला
  • मणिकम टैगोर (तमिलनाडु से कांग्रेस के सांसद)
  • अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
  • किरण कुमार रेड्डी
  • डीन कुरियाकोसे (केरल से कांग्रेस के सांसद)
  • एस वेंकटेश (CPM सांसद)
  • हिबी ईडन- केरल से कांग्रेस के सांसद
  • प्रशांत पडोले
  • थॉमस

हिम्मत है तो सांसदों को सस्पेंड करके दिखाए- केसी वेणुगोपाल

इससे पहले टेबल पर चढ़े सांसदों के सवाल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती दी थी। वेणुगोपाल ने कि राहुल गांधी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सरकार उन्हें रोक रही है। उन्होंने कहा, अगर सरकार के पास हिम्मत है तो सांसदों को सस्पेंड करके दिखाए। कांग्रेस के सारे ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड करके दिखाए।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका के साथ समझौते पर PM मोदी का बड़ा बयान- 'दुनिया के सेंटर स्टेज में भारत, ये सदी की सबसे बड़ी घटना'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत