Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल: गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल से मिलीं कश्मीरी लड़कियों की तस्वीरें-Videos, क्या हनी ट्रैप की रच रहा था साजिश?

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल: गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल से मिलीं कश्मीरी लड़कियों की तस्वीरें-Videos, क्या हनी ट्रैप की रच रहा था साजिश?

Written By : Vishal Pratap Singh Edited By : Vinay Trivedi Published : Nov 19, 2025 06:57 am IST, Updated : Nov 19, 2025 07:10 am IST

White Collar Terror Module: दिल्ली ब्लास्ट केस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। और ये खुलासा हुआ है सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल से। उसके मोबाइल में कश्मीरी लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं।

faridabad doctor Honey Trap- India TV Hindi
Image Source : PEXELS फरीदाबाद से अरेस्ट डॉक्टर के मोबाइल से लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुईं।

Faridabad Terror Module News: फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार आरोपी आतंकी डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल फोन से नई साजिश निकलकर सामने आई है। यूपी एटीएस गहनता से गिरफ्तार सभी आरोपी आतंकी के बारे में जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपी आतंकी डॉक्टर आदिल अहमद डार के मोबाइल फोन से कई कश्मीरी लड़कियों के फोटोग्राफ और वीडियोज भी मिले हैं। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर आदिल अहमद दूसरे डॉक्टर और अन्य लोगों को हनी ट्रैप करने की भी तैयारी कर रहा था। एजेंसी इस लिहाज से भी जांच आगे बढ़ा रही है।

क्या हनी ट्रैप करने वाला था गिरफ्तार डॉक्टर?

अब इस बारे में भी जांच-पड़ताल की जा रही है कि क्या उसने किसी को हनी ट्रैप किया था या फिर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी? दरअसल, आतंक की फैक्ट्री लगाने के लिए डॉक्टर आदिल अहमद डार को सहारनपुर शहर के बाहरी इलाकों में जमीन चाहिए था। इस वजह से वह कई लोगों को अपने जाल में फंसाने की भी तैयारी कर रहा था।

लखनऊ में एक और डॉक्टर से क्यों हुई पूछताछ?

अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि लखनऊ की डॉक्टर शाहीन फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की एक मुख्य किरदार थी। इसीलिए यूपी एटीएस डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉक्टर परवेज के बारे में गहनता से जांच कर रही है। लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के एक डॉक्टर को यूपी एटीएस के अधिकारियों ने फोन करके पूछताछ की है। दरअसल, एरा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के इस डॉक्टर ने कानपुर के उसी कॉलेज से पढ़ाई की है, जहां डॉक्टर शाहीन पढ़ाया करती थी।

डॉक्टर परवेज से क्या है कनेक्शन?

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर शाहीन का भाई, डॉक्टर परवेज भी कानपुर के उसी मेडिकल कॉलेज से कुछ कोर्स किए हुआ है। ऐसे में यूपी एटीएस के अधिकारियों ने फोन करके एरा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में काम करने वाले इस डॉक्टर से डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर परवेज के बारे में पूछताछ की है।

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स से ली गई जानकारी

इसी तरीके से यूपी एटीएस के अधिकारी डॉक्टर शाहीन द्वारा पढ़ाए गए कई छात्रों को लगातार फोन कर रहे हैं और डॉक्टर शाहीन के बारे में पूछताछ भी कर रहे हैं। डॉक्टर परवेज के बारे में भी यूपी एटीएस के अधिकारियों ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से पूरी जानकारी ले ली है और डॉक्टर परवेज जिन स्टूडेंट्स को पढ़ाया करते थे, उनकी भी डिटेल यूपी एटीएस के अधिकारियों ने ली है। खासतौर से जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वाले स्टूडेंट्स।

अयोध्या के किन लोगों के संपर्क में था डॉक्टर परवेज?

इस वक्त जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। जांच एजेंसी को ये भी पता चला है कि डॉक्टर परवेज ने अपनी नौकरी के शुरुआती दिनों में अयोध्या में भी ट्रेनिंग की है, ऐसे में वो अयोध्या में किन लोगों के संपर्क में अभी भी हैं उन सबकी भी लिस्ट तैयार की गई है ताकि जल्द ही सबसे पूछताछ करके एजेंसियां 6 दिसंबर को लेकर अयोध्या प्लान को भी Decode कर सकें, इसीलिए हर एक बारीक चीज पर एजेंसियां पैनी निगाहों के साथ सेंसिटिव जांच को आगे बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें- 

अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने किया गिरफ्तार, साकेत कोर्ट में हुई पेशी

कौन है अनमोल बिश्नोई जिसे अमेरिका से भारत लाया जा रहा है, किन मामलों में थी तलाश? जानें

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement