1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Red Fort Blast: ''खुदकुशी तो इस्लाम में हराम है और...'' सुसाइड बॉम्बर उमर के एजेंडे का ओवैसी ने किया पर्दाफाश

Red Fort Blast: ''खुदकुशी तो इस्लाम में हराम है और...'' सुसाइड बॉम्बर उमर के एजेंडे का ओवैसी ने किया पर्दाफाश

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 19, 2025 01:45 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 01:59 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली धमाके के संदिग्ध उमर उन नबी की बातों को गलत बताया है। ओवैसी ने साफ किया है कि वायरल वीडियो में उमर जो कहता दिख रहा है वह सही नहीं है।

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
सुसाइड बॉम्बर उमर के वीडियो पर ओवैसी ने दी नसीहत। Image Source : PTI

नई दिल्ली: लाल किला के पास हुए धमाके के संदिग्ध उमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को ब्रेशवॉश करने की कोशिश कर रहा है। अब इसपर AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रिएक्शन दिया है। ओवैसी ने दिल्ली बम ब्लास्ट के आरोपी डॉक्टर उमर उन नबी के वीडियो की कड़ी आलोचना की। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि इस्लाम में तो आत्महत्या "हराम" है और निर्दोष लोगों को मारना एक गंभीर पाप है। दिल्ली धमाकों के आरोपी उमर नबी ने जो भी बोला है वह गलत है। उमर उन नबी ने जो किया वह देश के कानून के खिलाफ है। यह आतंकवाद है और कुछ नहीं।

उमर की किस बात को ओवैसी ने बताया झूठा

बता दें कि सोशल मीडिया पर दिल्ली धमाके के संदिग्ध उमर उन नबी का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसका पता है। इस वीडियो में उमर उन नबी तमाम दलीलें दे रहा है और फिदायीन हमले के पक्ष में बातें रख रहा है। ओवैसी ने उसकी इसी बात का खंडन किया है और सुसाइड को इस्लाम में हराम बताया है।

लाल किले के पास कैसे हुआ था धमाका?

गौरतलब है कि बीते 10 नवंबर की शाम को करीब 7 बजे, लाल किले के पास एक चलती हुई कार में धमाका हुआ था। पहले तो इस लोगों ने CNG ब्लास्ट समझा था लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला ये आत्मघाती हमला था। इस फिदायीन हमले में कार के ड्राइवर ने खुद को उड़ा लिया। इस बम विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे और 2 दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

NIA की जांच में हुआ ये खुलासा

जान लें कि दिल्ली में स्थित पटियाला हाउस कोर्ट की एक विशेष एनआईए अदालत ने दिल्ली बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश को NIA की 10 दिनों हिरासत में भेजा है। जांच से पता चला है कि जसीर बिलाल ने कथित तौर पर आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता दी थी। उसने उमर उन नबी का साथ दिया था।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें-

बिहार की नई सरकार में कौन-कौन बन रहा है मंत्री? यहां देखिए संभावित लिस्ट

PM नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, तमिलनाडु दौरे से पहले DMK नेता का Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत