1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मेड रखने से पहले सावधान! मुंबई में जिस घर में करती थी काम, वहीं 3.57 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाकर हुई फरार

मेड रखने से पहले सावधान! मुंबई में जिस घर में करती थी काम, वहीं 3.57 करोड़ की ज्वेलरी उड़ाकर हुई फरार

मरीन ड्राइव इलाके में बुजुर्ग महिला घर में काम करने वाली नौकरानी ने लालच में आकर 3.57 करोड़ की ज्वेलरी पार कर दी। मुंबई पुलिस ने 8 महीने की लंबी जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है।

house maid- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY ज्वेलरी चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई पुलिस को 3.57 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस ने 8 महीने की लंबी जांच के बाद घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्याण निवासी 44 वर्षीय अर्चना साल्वी के रूप में हुई है।  

कैसे हुई चोरी?

मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में रहने वाली 93 वर्षीय महिला के घर कुछ महीने पहले ही अर्चना साल्वी काम करने आई थी। इस दौरान उसकी नियत खराब हो गई और वह 3.57 करोड़ रुपये के आभूषण और हीरे चोरी फरार हो गई। यह घटना इस साल 27 अप्रैल से 26 जुलाई के बीच भारती भुवन बिल्डिंग में हुई और तब सामने आई जब बुजुर्ग महिला का बेटा (जो दुबई में काम करता है) अपनी मां से मिलने आया। उसने देखा कि ज्वेलरी गायब थी जिसके बाद उसने पुलिस को खबर दी। DCP प्रवीण मुंडे ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में BNS 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस ने वहां अस्थायी सहायिका के तौर पर काम करने वाली अर्चना साल्वी को निगरानी में रखा और उसके बैंक खाते में लाखों रुपये का वित्तीय लेनदेन पाया। पुलिस ने उसे कल्याण से हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया क्योंकि अर्चना ने अपराध स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने उसके पास से 1,249 ग्राम ज्वेलरी बरामद की, जिसमें 100 ज्वेलरी सेट शामिल हैं। बरामद ज्वेलरी की कीमत 1.26 करोड़ रुपये आंकी गई है। मरीन ड्राइव पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस जुर्म में और कितने लोग शामिल हैं। आरोपी को सुगंधा नाम की एक अन्य नौकरानी की जानकारी से काम पर रखा गया था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

''स्पेशल 26'' के अंदाज में लूटा 1 KG सोना, 1200 KM भागे; पुलिस ने महज 72 घंटे में ऐसे ढूंढ निकाले चोर

चादर ओढ़कर आए 6 चोर, कपड़ा शोरूम का शटर उखाड़ अंदर घुसे, CCTV में फंस गए