1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नेवल डॉकयार्ड में लगी भीषण आग, VIDEO आया सामने

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने नेवल डॉकयार्ड में लगी भीषण आग, VIDEO आया सामने

मुंबई में नेवल डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लगने की घटना सामने आई। आग रात करीब 10:15 बजे डॉकयार्ड परिसर के भीतर स्थित सर्वे यार्ड भवन में भड़की। यह इलाका कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित है।

नेवल डॉकयार्ड में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नेवल डॉकयार्ड में लगी आग

मुंबई: दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड में गुरुवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह आग डॉकयार्ड परिसर के भीतर स्थित सर्वे यार्ड इमारत में लगी।

रात 10:15 बजे भड़की लपटें

घटना रात करीब 10:15 बजे की है। जिस स्थान पर आग लगी, वह मुंबई का ऐतिहासिक लैंडमार्क गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने का हिस्सा है। जैसे ही इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा गया, आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है।

आग की सूचना मिलते ही नौसेना के आला अधिकारी और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सेना के अग्निशमन दल ने फौरन मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है और न ही किसी की जान गई है। आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अहमदाबाद में भी आग की घटना

एक अन्य खबर में, गुजरात के अहमदाबाद में भी एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। यहां 11 मंजिला ऑफिस कॉम्प्लेक्स में लगी आग के बाद करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में भी कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग वस्ट्रापुर इलाके में आईटीसी नरमदा होटल के पास स्थित शिवालिक हाईस्ट्रीट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक रियल एस्टेट कार्यालय में लगी। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई।

अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ फायर ऑफिसर अमित डोंगरे ने बताया कि करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए 13 फायर टेंडरों को मौके पर तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें-

जेल में बंद इमरान खान की आंख की 85% रोशनी गई, रिपोर्ट में टॉर्चर का खुलासा

"वतन से प्यार करते रहेंगे, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की", 'वंदे मातरम' सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जताई चिंता