1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ड्रग माफिया के खिलाफ मुंबई पुलिस का बड़ा अभियान, 4 साल में 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त

ड्रग माफिया के खिलाफ मुंबई पुलिस का बड़ा अभियान, 4 साल में 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त

मुंबई पुलिस ने शहर में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। बीते 4 साल में पुलिस ने 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है और ड्रग माफिया को भारी नुकसान पहुंचाया है।

mumbai police drugs mafia- India TV Hindi
Image Source : PTI ड्रग्स माफिया के खिलाफ मुंबई पुलिस का अभियान। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस की ओर से ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मुंबई पुलिस ने पिछले चार वर्षों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 10,866 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 6,738 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

ड्रग माफिया को भारी नुकसान

मुंबआ पुलिस की ओर से इस अवधि के दौरान 4,560 मामले दर्ज किए गए और 5,589 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी और लगातार कार्रवाई से ड्रग माफिया को भारी नुकसान पहुंचा है और कई बड़े तस्कर गिरोह पूरी तरह से कमजोर या ध्वस्त हो गए हैं।

पुलिस ने कैसे हासिल की कामयाबी?

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि एमडी यानी मेफेड्रोन की तस्करी बार-बार पकड़ी गई है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए कई गुप्त शब्दों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने इन कोडवर्ड्स की पहचान कर पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया।

नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ भी एक्शन

मुंबई पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान कोकीन, गांजा, हेरोइन, चरस और कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप भी जब्त की गई है। मुंबई पुलिस ने सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, बल्कि इन नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें- मुंबई में साल 2026 में अब तक कितने बच्चे लापता हुए, पुलिस ने कितनों को ढूंढ़ निकाला? सामने आ गई रिपोर्ट

रॉकेट बनी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, कई मीटर तक मारी पलटी, चारों टायर फटे, हाईवे पर छाया धुआं ही धुआं-VIDEO