A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पहचान छिपा लड़कियो को डेट करता, वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, WhatsApp हैक कर पत्नी ने खोली पोल; ऐसे पहुंचाया जेल

पहचान छिपा लड़कियो को डेट करता, वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, WhatsApp हैक कर पत्नी ने खोली पोल; ऐसे पहुंचाया जेल

नागपुर की एक 24 वर्षीय महिला ने अपने 32 वर्षीय पति को गिरफ्तार करवा दिया, जब उसने उसका व्हाट्सएप हैक कर लिया। पता चला कि उसने एक 19 वर्षीय युवती सहित कई महिलाओं को ब्लैकमेल किया और उनका यौन शोषण किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला ने अपने ही पति के काले कारनामों का खुलासा करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पता चला है कि आरोपी दूसरी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। उनके साथ रेप करता और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था। इतना ही नहीं अपनी पत्नी को भी अक्सर प्रताड़ित करता रहता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अब्दुल शारिक कुरैशी उर्फ ​​साहिल के रूप में हुई है।

4 साल पहले हुई थी शादी

अब्दुल शारिक नागपुर के टेक बाजार इलाके में पान की दुकान चलाता था। आरोपी की पत्नी ने बताया कि साल 2021 में उसकी शादी हुई थी और उन्हें एक तीन साल की बेटी भी है। वो बहुत शातिर और हैवान है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने मेरिटल स्टेटस छिपाकर लड़कियों व महिलाओं को जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता था। इसी दौरान वह महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। यही नहीं, आरोपी अपनी पत्नी पर भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

हैक करने के बाद व्हाट्सऐप चेक किया तो उड़े होश

जब 24 वर्षीय पीड़ित महिला को अपने पति की हरकतों पर शक होने लगा तो अपने एक रिश्तेदार की मदद से उसके फोन को क्लोन करके उसका व्हाट्सऐप को हैक कर लिया। उसने जब उसका व्हाट्सऐप चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं। इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। उसने उनके अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बनाई हैं जिनके जरिए वो उन महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था।

अनुरोध करने पर सामने आई 19 साल की पीड़िता

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला अपने पति की शिकार कुछ महिलाओं से बात करके उनसे शिकायत दर्ज कराने में कामयाब हो गई। उसके अनुरोध करने के बाद 19 साल की एक पीड़िता सामने आई। उसने आरोपी अब्दुल शारिक कुरैशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने खुलासा किया कि कुरैशी ने उसे खुद को साहिल शर्मा बताया था। आरोपी ने इस लड़की को मां से गिफ्ट में मिली सोने की अंगूठी भी हड़प ली और उसे 30 हजार रुपये में बेच दिया था।

पीड़ित महिला ने अन्य महिलाओं से भी शिकायत देने को कहा गया, लेकिन लोकलाज की वजह से अन्य महिलाओं ने शिकायत नहीं दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: धीरेंद्र से शादी और नीरज से लव, माया के प्यार और धोखे की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

DDA फ्लैट के अंदर से बहकर बाहर आ रहा था खून, दरवाजा तोड़ा तो मंजर देखकर सन्न रह गई पुलिस