A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nida Khan Conversion Case: पुलिस को कैसे मिली धर्मांतरण मामले की फरार आरोपी निदा खान की एग्जैक्ट लोकेशन? AIMIM नेता के रोल का भी हुआ खुलासा

Nida Khan Conversion Case: पुलिस को कैसे मिली धर्मांतरण मामले की फरार आरोपी निदा खान की एग्जैक्ट लोकेशन? AIMIM नेता के रोल का भी हुआ खुलासा

Nida Khan Arrest: संभाजीनगर में निदा खान को AIMIM के स्थानीय नेता मतीन पटेल के लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का खुलासा हुआ है। अब इस केस में AIMIM नेता को सह-आरोपी बनाया गया है। जानें पूरा मामला।

Nida Khan Conversion Case- India TV Hindi
Image Source : ANI निदा खान की लोकेशन का खुलासा AIMIM नेता मतीन पटेल ने पूछताछ में किया।

AIMIM Leader Mateen Patel: धर्मांतरण मामले में निदा खान ने लंबे समय तक पुलिस को चकमा दिया, लेकिन कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब पुलिस ने अपनी सूझबूझ से AIMIM के उस नेता को आईडेंटिफाई किया जो निदा खान को ग्राउंड सपोर्ट मुहैया करा रहा था और एक पुराने मामले में पूछताछ के बहाने आरोपी की एग्जैक्ट लोकेशन भी ट्रैक कर ली।

निदा खान को मिला AIMIM नेता का सपोर्ट

नारेगांव इलाका जहां निदा, कोर्ट से अग्रिम जमानत के इंतजार में रुकी हुई थी वहां AIMIM नेता मतीन पटेल का अच्छा प्रभुत्व है। पुलिस को पता था कि सीधी कार्रवाई करना उलटा पड़ सकता है। 

AIMIM नेता को पूछताछ के लिए ऐसे बुलाया

इस बात को समझते हुए पुलिस ने पहले मतीन पटेल को पूर्व सांसद इम्तियाज जलील की गाड़ी पर हुए हमले के संदर्भ में पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान, नाशिक पुलिस की एक यूनिट भी वहां पर मौजूद थी। पुराने मामले का बहाना बनाकर मतीन का शक कम हो गया और वह खुद ही पुलिस के जाल में फंस गया।

पुलिस की पूछताछ में AIMIM नेता ने उगले राज

अब शुरुआत में पुलिस ने मतीन पटेल से पुरानी घटना के बारे में औपचारिक बयान लिया। माहौल को देखते हुए पुलिस ने अपना पूरा ध्यान निदा खान पर केंद्रित कर दिया। सवाल जवाब शुरू हुए- निदा कहां जा रही है? आप उसे कैसे जानते हैं? मतीन ने पहले तो इस सवाल का गोल-मोल जवाब देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की जांच से उसका आत्मविश्वास डगमगा गया। आखिरकार, उसने कबूल कर लिया कि निदा खान, उसके माता-पिता, मौसी और भाई कौसर पार्क इलाके में छिपे हुए हैं और इस तरह पुलिस की 42 दिन की खोज खत्म हुई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, निदा खान की मौसी सीधे मतीन पटेल के संपर्क में थीं। परिवार से जुड़े लोगों को ट्रैक करते हुए पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन, संदिग्ध आरोपी निदा खान को गिरफ्तार किया गया