1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन, संदिग्ध आरोपी निदा खान को गिरफ्तार किया गया

नासिक यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन, संदिग्ध आरोपी निदा खान को गिरफ्तार किया गया

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 08, 2026 06:22 am IST,  Updated : May 08, 2026 09:01 am IST

नासिक की एक आईटी कंपनी में सामने आए यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण प्रकरण में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nasik tcs conversion nida khan- India TV Hindi
नासिक धर्मांतरण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के नासिक में धर्मांतरण केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां TCS धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से निदा खान को गिरफ्तार किया जिसे आज नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि निदा खान देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 156/26 मामले की संदिग्ध आरोपी थी। नासिक पुलिस द्वारा आरोपी निदा खान को हिरासत में ले कर के आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कई दिनों से फरार थी निदा खान

दरअसल, निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। निदा खान पर IT कंपनी में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के आरोप हैं। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा था लेकिन निदा खान कई दिनों से फरार थी जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटेगी।

TCS ने जारी किया था बयान 

आपको बता दें कि इससे पहले नासिक की अदालत ने कथित यौन उत्पीड़न-जबरन धर्मांतरण मामले में टीसीएस की कर्मचारी निदा खान को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इस पूरे प्रकरण पर TCS ने भी बयान जारी किया था और स्पष्ट किया था कि उसने लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जोर-जबरदस्ती के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। कंपनी ने कहा कि उसके नासिक स्थित कार्यालय में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले महाराष्ट्र के नासिक में TCS कंपनी में धर्मांतरण का मामला सामने आया था जिसके बाद पूरे राज्य में हंगामा मच गया था। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की आरोपी निदा खान बीते 25 मार्च से ही फरार चल रही थी। निदा की तलाश करने के लिए पुलिस की तीन से चार टीमें तैनात की गई थीं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आज शुक्रवार को निदा खान को नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'कहता था जाओ हिंदू लड़कियों से शादी करो', ​नासिक IT कंपनी ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ मामले में सात गिरफ्तार

IT कंपनी में महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण का मामला, नितेश राणे बोले- 'ये कॉर्पोरेट जिहाद...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।