A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'वो भूल गए कि यहां शरिया कानून नहीं चलता...' नितेश राणे ने वारिस पठान को दी नसीहत

'वो भूल गए कि यहां शरिया कानून नहीं चलता...' नितेश राणे ने वारिस पठान को दी नसीहत

वारिस पठान के ‘मुस्लिम मेयर’ वाले बयान ने BMC चुनाव से पहले मुंबई की सियासत के माहौल को गरमा दिया है। अब मंत्री नितेश राणे ने पलटवार करते हुए साफ कहा कि मुंबई का मेयर हिंदुत्ववादी ही होगा।

Nitesh rane vs waris pathan- India TV Hindi
Image Source : PTI नितेश राणे ने वारिस पठान पर उनके मुस्लिम मेयर वाले बयान को लेकर पलटवार किया।

मुंबई: BMC चुनाव से पहले मुंबई की राजनीति में एक बयान ने सियासी तूफान ला दिया है। इसको लेकर अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने जवाब दिया है। AIMIM नेता वारिस पठान के 'मुस्लिम मेयर' वाले स्टेटमेंट पर पलटवार करते हुए नितेश राणे ने तीखा हमला बोला। नितेश राणे नसीहत देते हुए कहा कि मुंबई में हिंदुत्ववादी विचारधारा का मेयर ही होगा।

नितेश राणे का पठान पर पलटवार

नितेश राणे ने कहा, 'वह शायद भूल गए हैं कि वे एक हिंदू राष्ट्र में रहते हैं और यहां शरिया कानून लागू नहीं होता। यहां का मेयर वही होगा जिसकी विचारधारा हिदुत्ववादी हो, क्योंकि हिदुत्व मुंबई के डीएनए में बसा है। देश में जिहादी मानसिकता फैलाने की साजिशें रची जा रही हैं, इसलिए चाहे वारिस पठान हों या पाकिस्तान में बैठे उनके नेता, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।'

वारिस पठान ने कहा क्या था?

जान लें कि हाल ही में वारिस पठान ने कहा था कि एक दिन आएगा जब मुंबई की मेयर हिजाब वाली महिला बनेगी. मुंबई में मुस्लिम मेयर क्यों नहीं हो सकता? उन्होंने तर्क दिया कि भारत का संविधान समानता की बात करता है तो खान, पठान, शेख, कुरैशी या अंसारी मेयर क्यों नहीं बन सकते। इसी को लेकर बाकी सियासी हलकों में हलचल मच गई।

बीएमसी चुनाव कब है?

गौरतलब है कि बीएमसी इलेक्शन, जनवरी 2026 में होना है। 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और अगले ही दिन यानी 16 जनवरी को रिजल्ट आएगा। जैसे-जैसे बीएमसी चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, अलग-अलग पार्टियों के नेताओं की जुबान की धार और तेज होती जा रही है। सभी ने एक-दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं।

वारिस पठान के बयान पर राउत का जवाब

शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने इस पूरे विवाद को गैरजरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस देश में मुस्लिम समाज के लोग राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे बड़े पदों पर रह चुके हैं। इस मुद्दे को अनावश्यक उछालना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

PoK में फिर एक्टिव हुए आतंकी, महिला और छोटे बच्चे भी शामिल, जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप को कर रहा ऑर्गनाइज

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना,ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुआ नूर खान बेस, कई जवान हुए थे जख्मी