A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: कार और रॉयल एनफील्ड को टक्कर मार दौड़ाता रहा ट्रक, नशे में धुत ड्राइवर को पकड़ लोगों ने जमकर कूटा

VIDEO: कार और रॉयल एनफील्ड को टक्कर मार दौड़ाता रहा ट्रक, नशे में धुत ड्राइवर को पकड़ लोगों ने जमकर कूटा

नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया। उसने सड़क पर चल रही एक चार पहिया कार और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

नशे में धुत ड्राइवर ने सड़क पर मचाया तांडव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नशे में धुत ड्राइवर ने सड़क पर मचाया तांडव

महाराष्ट्र के पालघर जिले के सफाळे इलाके में बुधवार शाम एक नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क पर जमकर तांडव मचाया। शराब के नशे में चूर इस चालक ने ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश भी की।

घटना कल शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक बुरी तरह शराब के नशे में धुत था। उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही एक चार पहिया कार और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद चालक रुका नहीं और गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक लापरवाही से ट्रक चलाता रहा। चालक ने भागने की कोशिश की, तो पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से ट्रक का पीछा किया और चालक को ट्रक से खींच कर नीचे उतारा। गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की।

कुछ देर तक सड़क पर दौड़ता रहा ट्रक

वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक एक कार को टक्कर मार सड़क पर तेज रफ्तार से ट्रक को दौड़ा रहा है। ट्रक के आगे एक स्कूटी जा रही है, जिस पर दो लोग सवार हैं। चालक इस तरह से ट्रक चला रहा है कि उसे आगे-पीछे कुछ नहीं दिख रहा है। ट्रक की स्पीड देख स्कूटी चालक खुद को बचाने लगा।

चालक की इस हरकत के लिए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त चेकिंग की जरूरत को उजागर कर दिया है।

(रिपोर्ट- हनीफ पटेल)

ये भी पढ़ें-

धनबाद जंक्शन का VIDEO वायरल, दबंग ने युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटक कर सिर पर चढ़ गया

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का चक्का जाम, NH-3 पर कई किलोमीटर तक थम गया ट्रैफिक