1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: शराबी ने मामूली विवाद में युवक पर चढ़ाई गाड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Video: शराबी ने मामूली विवाद में युवक पर चढ़ाई गाड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी काले रंग की गाड़ी से दो बार युवक को कुचल देता है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Car Accidnet- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक पर चढ़ाई कार

महाराष्ट्र के परभणी जिले में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद हिंसक घटना में बदल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम दो गुटों कहासुनी के बाद गुस्साए एक व्यक्ति ने दूसरे शख्स के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी छोटी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी काले रंग की गाड़ी में सवार था। इसने दो बार पीड़ित के ऊपर गाड़ी चढ़ाई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा किया तो वह गाड़ी लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक पर कार चढ़ाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। 

मारपीट के बीच चढ़ाई स्कॉर्पियो

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खानापुर फाटा जैसे व्यस्त इलाके में मामूली बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान एक युवक ने अपनी खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी चालू की और तेजी से निकालते हुए अपने ही गुट के एक साथी पर चढ़ा दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि चालक ने गाड़ी रिवर्स लेकर दोबारा उस युवक के ऊपर से गुजार दी।

6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है, हालांकि उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में नवा मोंढा पुलिस स्टेशन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन पर बिजली के खंभे पर चढ़ा व्यक्ति, ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कई घंटे यात्री रहे परेशान

मुंबई BMC की सियासत में मचा बवाल, खैरुन्निसा हुसैन ने अपने ऑफिस में ओवैसी ब्रदर्स की फोटो के साथ कारोबारी पति की फोटो लगाई