1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हेलमेट ने बचा लिया नहीं तो यमराज के साथ मीटिंग तय थी, पुणे के लापरवाह बाइक सवार का वीडियो वायरल

हेलमेट ने बचा लिया नहीं तो यमराज के साथ मीटिंग तय थी, पुणे के लापरवाह बाइक सवार का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि लापरवाह बाइक सवार तेज गति से कार को टक्कर मारता है, लेकिन हेलमेट के कारण उसकी जान बच गई। यह वीडियो देखकर हेलमेट की अहमियत समझी जा सकती है।

Pune Car Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कार से टकराया बाइक सवार

महाराष्ट्र के पुणे से खतरनाक सीसीटीवी हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसा बाइक और कार के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार चिंचवड शहर के अंपायर स्टेट इलाके में यह हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक से एक कार के सामने आया और अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी के साथ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही के सिर में हेलमेट होने की वजह से उसकी जान बच गई।

हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोग पीड़ित की मदद करने उसके पास पहुंचे। इस इलाके में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

हेलमेट ने बचाई जान

वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि बाइक सवार लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा था। वह काफी तेज गति में था और चौराहे में कार से टकरा गया। उसकी टक्कर से कार के बोनट के परखच्चे उड़ गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। बाइक सवार तेज गति से सड़क से टकराया और लुढ़क गया। हालांकि, उसने हेलमेट पहन रखा था। ऐसे में उसका सिर सड़क से या कार से सीधे नहीं टकराया और उसकी जान बच गई।

नागपुर में छात्रा की बस की मौत

सात अक्टूबर की सुबह नागपुर में ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। हादसा मंगलवार की सुबह नागपुर के खरबी इलाके में हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा को एक बस पीछे से टक्कर मारती है जिस कारण वह सड़क पर गिर गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्रा अपनी मोपेड से बस के चपेट में आई। घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल था। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी।

(पुणे से समीर शेख की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हादसे का ये Video देखकर दिल दहल जाएगा, ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की चली गई जान

अवैध रेत ले जा रहे ट्रक का पीछा कर रही थीं SDM, माफिया की बोलेरो ने पलटा दी गाड़ी, बाल-बाल बची जान