1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हादसे का ये Video देखकर दिल दहल जाएगा, ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की चली गई जान

हादसे का ये Video देखकर दिल दहल जाएगा, ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की चली गई जान

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 07, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 04:59 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

maharashtra nagpur student accident- India TV Hindi
नागपुर में दर्दनाक हादसा। Image Source : REPORTER

भारत के विभिन्न राज्यों में हर रोज सड़क हादसे की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आई है। नागपुर से सड़क हादसे का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर में ट्यूशन से घर जा रहे छात्रा की बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में हुए हादसे और इसमें छात्रा की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा मंगलवार की सुबह नागपुर के खरबी इलाके में हुआ। इस हादसे में ट्यूशन से घर जा रही छात्रा की निजी बस के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में क्या दिखा?

नागपुर में हुए हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि छात्रा को एक बस पीछे से टक्कर मारती है जिस कारण वह सड़क पर गिर गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्रा अपनी मोपेड से बस के चपेट में आई। घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल था। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी।

ये भी पढ़ेंVIDEO: दफ्तर में दे दनादन.. उप सरपंच और कर्मचारी के बीच चले जामकर लात घूंसे

मुंबई: नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने वाला एजेंट गिरफ्तार, CCTV कैमरे के जरिए हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।