1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री, 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला टिकट? जानें

पुणे महानगरपालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री, 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, किसे कहां से मिला टिकट? जानें

पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रभाग 3 (अ) से शितल कांडेलकर, प्रभाग 5(अ) से संतोष काले, प्रभाग 6(अ) से श्रद्धा शेट्टी, प्रभाग 7(ड) से शंकर थोरात को टिकट दिया है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Image Source : PTI अरविंद केजरीवाल

पुणे: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी पुणे महानगरपालिका के चुनाव में ताल ठोंकने के लिए तैयार है। पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रभाग 3 (अ) से शितल कांडेलकर, प्रभाग 5(अ) से संतोष काले, प्रभाग 6(अ) से श्रद्धा शेट्टी, प्रभाग 7(ड) से शंकर थोरात को टिकट दिया है। देखें 25 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-

  1. शितल कांडेलकर प्रभाग 3 (अ) ओबीसी महिला
  2. संतोष काळे प्रभाग 5 (अ) ओबीसी सर्वसाधारण
  3. श्रद्धा शेट्टी :- प्रभाग 6 (अ) अनुसूचित जाती
  4. शंकर थोरात प्रभाग 7 (ड) सर्वसाधारण
  5. विकास चव्हाण: प्रभाग 8 (अ) अनुसूचित जाती
  6. अनिस : प्रभाग 8 (क) सर्वसाधारण महिला
  7. सुदर्शन जगदाळे : प्रभाग 9 (ड) सर्वसाधारण
  8. आरती करंजावणे: प्रभाग 10 सर्वसाधारण महिला
  9. कृणाल घारे : प्रभाग 10 (ड) सर्वसाधारण
  10. दत्तात्रय भांगे प्रभाग 11 (ड) सर्वसाधारण
  11. समीर आरवडेः प्रभाग 19 (क) सर्वसाधारण
  12. मधू किरण कांबळे: प्रभाग 22 (अ) अनुसूचित जाती महिला
  13. उमेश बागडेः- प्रभाग 23 (क) अनुसूचित जाती
  14. विजया किरण कद्रे: प्रभाग 23 (ब) ओबीसी महिला
  15. निरंजन अडागळे प्रभाग 26 (अ) अनुसूचित जाती
  16. अनिल कोंढाळकरः प्रभाग 27 (ड) सर्वसाधारण
  17. अमोल काळे: प्रभाग 31 (ड) सर्वसाधारण
  18. निलेश वांजळे प्रभाग 32 (ड) सर्वसाधारण
  19. सुरेखा भोसले प्रभाग 32 (क) सर्वसाधारण महिला
  20. रमेश मते : प्रभाग 33 (ड) सर्वसाधारण
  21. धनंजय बेनकर प्रभाग 34 (अ) ओबीसी सर्वसाधारण
  22. कुमार धोंगडे: प्रभाग 39 (ड) सर्वसाधारण
  23. गजानन भोसले: प्रभाग 40 (ड) सर्वसाधारण
  24. प्रिया निलेश कांबळे : प्रभाग 14 (अ) अनुसूचित जाती महिला
  25. प्रशांत कांबळे : प्रभाग 38 (इ) सर्वसाधारण

15 जनवरी को होगी वोटिंग

बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।  विधानसभा चुनाव के एक साल बाद, सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच प्रमुख शहरी केंद्रों में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव 2022 की शुरुआत में होना था। एसईसी ने कहा कि इन नगर निकायों में कुल 2,869 सीट के लिए मतदान होगा, जिनमें बीएमसी की 227 सीट भी शामिल हैं। 

3.48 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता

बीएमसी 2025-26 में 74,000 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ एशिया का सबसे बड़ा नगर निकाय है। राज्य के प्रमुख शहरी केंद्रों के इन नगर निकायों में 3.48 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इन नगर निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी और 30 दिसंबर तक जारी रहेगी।  नामांकन पत्रों की छंटनी 31 दिसंबर को की जाएगी और उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2026 है। 

तीन जनवरी को जारी होगी उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट

चुनाव चिह्नों का आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची तीन जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। महाराष्ट्र भर में फैले 29 नगर निकायों में 15 जनवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती अगले दिन होगी। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा और जो लोग शाम 5:30 बजे तक कतार में खड़े होंगे, उन्हें एक पर्ची दी जाएगी और उन्हें निर्धारित समयसीमा के बाद भी मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।