महाराष्ट्र में रायगढ़ में अजीबोगरीब घटना हुई। दरअसल, रायगढ़ के पास पाली पुलिस स्टेशन की हद में चोरी करने के लिए एक चोर बिल्डिंग में घुसा लेकिन लोगों के पहुंचने पर बिल्डिंग की छत पर फंस ही गया। बाद में पुलिस और लोगों ने मिलकर चोर को रेस्क्यू किया। हालांकि परिजनों का दावा है कि यह शख्स मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरी मंजिल पर चढ़ने के बाद वहीं फंस गया युवक
प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के रायगढ़ में बीते बुधवार विट्ठल मावली बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक शख्स चोरी करने के इरादे से चढ़ा। लेकिन वह बिल्डिंग की छत पर फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फिर, पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने युवक को बिल्डिंग से किया रेस्क्यू
पुलिस ने सावधानी से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इस पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद रहे लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
छत पर चढ़ने के बाद नहीं मिल रहा था नीचे आने का रास्ता
दरअसल, मौके पर भारी संख्या में लोकल लोग भी जमा हो गए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी छत पर चढ़ तो गया लेकिन नीचे उतरने का रास्ता वह नहीं ढूंढ पा रहा था, इसकी वजह से वह काफी देर तक वहीं फंसा रहा।
परिजनों ने कही मानसिक रूप से बीमार होने की बात
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कोली के रूप में हुई है। फिलहाल, दीपक के परिजनों से जब पुलिस ने संपर्क किया तो उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इस बात से चोरी के केस ने नया मोड़ ले लिया है।
परिवार वालों के दावे की पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस अब दीपक के परिजनों के दावे की भी पड़ताल कर रही है और यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी असल में चोरी की नीयत से ही बिल्डिंग पर चढ़ा था या फिर इसकी कोई दूसरी वजह थी।
ये भी पढ़ें- मुंबई के प्रसिद्ध K Rustom आइसक्रीम पार्लर का फूड लाइसेंस सस्पेंड, चूहे और मक्खियां मिलने के बाद FDA का एक्शन