नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने इस मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा (नाबालिग बच्चे की कानूनी देख-रेख, संरक्षण) में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें, 3 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
- दानिश पुत्र मो. शोहराव (उम्र- 19 वर्ष)
- अप्पु उर्फ संदीप पुत्र श्याम (उम्र- 22 वर्ष)
- विकास पुत्र हरिशंकर (उम्र- 22 वर्ष)
- साहिल उर्फ शुभम पुत्र मुकेश प्रसाद (उम्र- 18 वर्ष)
- शरद सिंह देव पुत्र भवान सिंह देव (उम्र- 19 वर्ष)
- सूरज कुमार गुप्ता पुत्र विश्वनाथ (उम्र- 30 वर्ष)
ये सभी आरोपी नोएडा के विभिन्न इलाकों (सेक्टर-27, सेक्टर-31, सेक्टर-113) में रहते हैं। इनमें अधिकांश बिहार के विभिन्न जिलों के मूल निवासी हैं। मामले में थाना सेक्टर-20 में मुकदमा नंबर 259/2026 धारा 317(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रैकी कर मोटरसाइकिलें चुराता था और उन्हीं चोरी की बाइकों से नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और फोन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी बताए जा रहे हैं।

क्या-क्या बरामद हुआ?
- 3 चोरी की मोटरसाइकिलें (विभिन्न मुकदमों से संबंधित)
- 3 मोबाइल फोन
- 1 अवैध पिस्तौल (.315 बोर)
- 3 अवैध चाकू
चोरी, लूट में पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी
अधिकांश आरोपी पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं। अप्पु उर्फ संदीप और विकास पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना हो रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
अभियुक्त अप्पू उर्फ संदीप
1.मु.अ.सं. 259/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु.अ.सं. 238/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु.अ.सं. 317/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
4.मु.अ.सं. 212/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
5.मु.अ.सं. 213/2025 धारा 317(5) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
6.मु.अ.सं. 102/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त विकास
1.मु.अ.सं. 259/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु.अ.सं. 238/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु.अ.सं. 317/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
4.मु.अ.सं. 100/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
5.मु.अ.सं. 536/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त साहिल उर्फ शुभम
1.मु.अ.सं. 259/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु.अ.सं. 238/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु.अ.सं. 317/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
4.मु.अ.सं. 197/2024 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
5.मु.अ.सं. 198/2024 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
6.मु.अ.सं. 73/2025 धारा 312/313/317(5) बीएनएस थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त सूरज कुमार गुप्ता
1.मु.अ.सं. 259/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2.मु.अ.सं. 238/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3.मु.अ.सं. 317/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
यह भी पढ़ें-
नोएडा पुलिस ने पकड़े 2 चोर, घरों में घुसकर करते थे वारदात, 1 बाइक और 20 हजार रुपये बरामद