1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा पुलिस ने पकड़े 2 चोर, घरों में घुसकर करते थे वारदात, 1 बाइक और 20 हजार रुपये बरामद

नोएडा पुलिस ने पकड़े 2 चोर, घरों में घुसकर करते थे वारदात, 1 बाइक और 20 हजार रुपये बरामद

 Published : Jul 04, 2026 10:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 10:24 pm IST

आरोपियों के पास से कई औजार बरामद किए गए हैं, जो चोरी में इस्तेमाल होते थे। इनमें एक प्लासनुमा कटर, लोहे का कटर, सब्बल, छेनी आदि शामिल हैं। आरोपी नोएडा के सेक्टर 29 के आसपास चोरी करते थे।

Noida Police- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने सेक्टर 29 के आसपास घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। ये चोर हमेशा छोटी-मोटी चोरी करते थे। हालांकि, उन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया था। ऐसे में पुलिस ने तेजी से तलाश शुरू की और दोनों को गिरफ्तार किया। उनके पास चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण, चोरी का सामान, 1 चोरी की मोटरसाइकिल और चोरी के 20,570 रूपये नकद बरामद किए गए हैं।

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी की पहचान फिरोज उर्फ बब्लू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी आशीष है। दोनों को ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास क्या-क्या मिला?

आरोपियों के कब्जे से सेक्टर-19 में एक मकान से चोरी की गयी स्टील की टोटियां, सेक्टर 24 से चोरी हुए 4500 रूपये, सेक्टर-24 से चोरी हुए 4000 रूपये, सेक्टर-39 से चोरी हुए 12070 रूपये, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद हुए हैं, जिनमें एक प्लास नुमा कटर, एक टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, एक लोहा काटने वाला कटर, एक लोहे का सब्बल धार-दार, एक लोहे की छैनी और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं।

टैक्सी ड्राइवर हैं दोनों आरोपी

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से मोबाइल और लैपटॉप चोरी किए थे। इन्हें बेचकर पैसे कमाए और खर्च कर दिए। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं, लेकिन चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। अभियुक्त फिरोज उर्फ बब्लू के नाम 13 और आशीष के नाम 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-

फतेहपुर में पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया, बीड़ी से जलने का बनाया बहाना, एक गलती से पकड़ी गई चाल

मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले कुर्सियां और डंडे, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।