A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रूपाली चाकणकर ने NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अशोक खरात मामले पर जाने क्या बोलीं

रूपाली चाकणकर ने NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अशोक खरात मामले पर जाने क्या बोलीं

रूपाली चाकणकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ढोंगी बाबा अशोक खरात के साथ रूपाली चाकणकर का नाम सामने आने के बाद विपक्ष की तरफ से पार्टी पर लगातार दबाव बन रहा था, जिसके बाद रूपाली ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

रूपाली चाकणकर । - India TV Hindi
Image Source : FILE रूपाली चाकणकर ।

मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां एनसीपी (अजित पवार गुट) में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ढोंगी बाबा अशोक खरात के कारनामे सामने आने के बाद विपक्ष लगातार रूपाली चाकणकर पर इस्तीफे के लिए दवाब बना रहा था। ऐसे में रूपाली चाकणकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले रूपाली चाकणकर ने महाराषट्र महिला आयोग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, रूपाली चाकणकर का नाम भी अशोक खरात के साथ जोड़ा जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने दोनों पदों से अपना इस्तीफा दिया है। 

रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा

एनसीपी (अजित पवार गुट) के महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए रूपाली चाकणकर ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया। रूपाली चाकणकर ने इस पोस्ट में लिखा, "मैंने खरात मामले में पहले ही दिन अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। उनके वित्तीय लेन-देन और उनके कदाचार के बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से पहले ही मांग कर दी है कि इस जांच को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। आज सुबह सुनेत्रा पवार से फोन पर हुई बातचीत के बाद, मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हूं।"

Image Source : Reporter Inputरूपाली चाकणकर ने NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा।

अशोक खरात मामले की जांच जारी

बता दें कि हाल ही में नासिक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में स्वयंभू ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक अशोक खरात उर्फ कैप्टन को गिरफ्तार किया था। अशोक खरात पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं। वहीं उसके पास से पेन ड्राइव भी बरामद हुई है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलीं। इसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी के संपर्कों को लेकर कई बड़े नामों की चर्चा हो रही है। मामला सामने आते ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। फिलहाल अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

"मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो" कहकर महिला से रेप का आरोपी धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार, अशोक खरात मामले के बाद खुली पोल