1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नासिक: अशोक खरात 10वीं क्लास में गणित में फेल निकला, नाम भी बदला, सामने आई मार्कशीट

नासिक: अशोक खरात 10वीं क्लास में गणित में फेल निकला, नाम भी बदला, सामने आई मार्कशीट

 Reported By: Saket Rai Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 25, 2026 02:44 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 03:40 pm IST

नासिक का फर्जी बाबा अशोक खरात 10वीं क्लास में गणित में फेल निकला। उसे कुल 35.88% नंबर मिले थे। हैरानी की बात ये भी है कि अभी उसके पास से अंकशास्त्री होने का कोई भी आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

Ashok Kharat- India TV Hindi
अशोक खरात Image Source : REPORTER INPUT

नासिक: अंक ज्योतिषी बनकर कई महिलाओं से रेप के आरोपी बाबा अशोक खरात की मार्कशीट सामने आई है। मार्कशीट से खुलासा हुआ है कि ज्योतिष अंक का ज्ञाता अशोक, दसवीं कक्षा में गणित में फेल हो गया था। उसकी मार्कशीट में उसका नाम भी अलग था। मार्कशीट में उसका नाम लक्ष्मण था , जिसे बाद में बदलकर उसने अशोक खरात कर लिया।

क्या है मामला?

अशोक खरात 10वीं कक्षा में गणित में फेल हो गया था, लेकिन इसके बावजूद खुद को अंकशास्त्र यानी न्यूमेरोलॉजी का विशेषज्ञ बताता था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अभी तक खरात के पास अंकशास्त्री होने का कोई भी आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं मिला है। 

मार्कशीट के अनुसार, उसे हाईस्कूल में कुल 251 अंक मिले थे। जिसका प्रतिशत 35.88% था। उसे मराठी में 39, अंग्रेजी में 37, गणित में 28, विज्ञान में 62, समाजशास्त्र में 38 और हिंदी में 47 अंक प्राप्त हुए थे। वह सिन्नर तालुका के वावी स्थित माध्यमिक विद्यालय का छात्र था।

देखते ही देखते करोड़ों में पहुंची खरात की संपत्ति

हालही में सामने आया था कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच संस्थान की आय करीब 4.90 लाख रुपये के आसपास दर्ज की गई थी। इस दौरान 1.60 से 1.64 लाख रुपये तक का घाटा भी हुआ था। लेकिन साल 2024 में संस्थान को 76 लाख 91 हजार 416 रुपये की भारी-भरकम दानराशि मिली।  खर्च के बाद भी संस्थान के पास करीब 70.66 लाख रुपये बचे।

वर्ष 2022 में संस्थान की कुल संपत्ति करीब 96 लाख रुपये थी, जो 2025 तक बढ़कर 1 करोड़ 81 लाख रुपये तक पहुंच गई।

सीएम ने विधानसभा में दी थी जानकारी

ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आया था और उन्होंने विधानसभा में भी बड़ी जानकारी दी थी।  फडणवीस ने बताया था कि खरात के देश छोड़ भागने की संभावना थी। वह तंत्र मंत्र का डर दिखाकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।