1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. EC आंदोलन पर बगावत… शिवसेना UBT को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे पार्टी छोड़ने की तैयारी में

EC आंदोलन पर बगावत… शिवसेना UBT को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे पार्टी छोड़ने की तैयारी में

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 12, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 12:52 pm IST

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर देशभर में विवाद गरमाया हुआ है। इस बीच शिवसेना UBT में चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन पर बड़ी बगावत की खबर सामने आ रही है। आंदोलन में शिवसेना की भागीदारी को लेकर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे नाराज बताए जा रहे हैं।

shiv sena leader anand dubey- India TV Hindi
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और आनंद दुबे। Image Source : FACEBOOK- ANAND DUBEY

चुनाव आयोग के खिलाफ जारी आंदोलन और उसमें शिवसेना UBT की भागीदारी को लेकर पार्टी के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आनंद दुबे का मानना है कि इस आंदोलन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। इसी मुद्दे पर असहमति के चलते वह शिवसेना UBT छोड़ने का फैसला कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आनंद दुबे आज दोपहर 2 बजे मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह शिवसेना UBT की सदस्यता और पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

शिवाजी पार्क में उमड़े शिवसेना UBT के कार्यकर्ता

बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के समर्थन में रविवार को शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया समेत अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया।

अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पास में स्थित सेना भवन के बाहर महिला समेत शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। आदित्य ने दावा किया कि इस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की साड़ी फट गई। आदित्य ने कहा, "मैं पूरे मुंबई के लोगों से शिवाजी पार्क आने की अपील कर रहा हूं। अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा। अगर आपने प्रदर्शनकारियों को हाथ लगाया, तो गद्दार (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक आंदोलन तेज रहेगा।" 

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने का ऐलान किया है। विपक्षी दलों की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत से मुलाकात की मांग की गई है। आज के विरोध प्रदर्शन से पहले सीजेआई ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है। CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया, "मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था। मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा?"

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में SIR का नया शेड्यूल जारी, दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ी, 16 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

अभिजीत दिपके ने कहा- "दिल्ली पुलिस में इंसानियत नहीं, वे वर्दी पहने गुंडे हैं", माता-पिता का भी सामने आया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।