ठाणे: इंसान तो इंसान, तस्करों की वजह से जानवर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मालूम चला है कि महाराष्ट्र में कथित रूप पशुओं के अंगों की तस्करी का गिरोह काम कर रहा है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने ये मुद्दा उठाया है। सांसद म्हास्के ने ठाणे में आवारा पशुओं को पकड़ने और उनके अंगों को निकालकर तस्करी करने वाले गैंग की जांच की डिमांड की है। सांसद म्हास्के ने ठाणे नगर निगम के एक प्रोग्राम में इस अवैध गतिविधि पर चिंता जताई। उन्होंने ने दावा किया कि उनको खबर मिली थी कि एक गैंग ठाणे में आवारा कुत्तों और बिल्लियों को पकड़कर दूसरी जगह पर ले जाता है और फिर लोकल पशु चिकित्सा केंद्रों व डॉक्टरों की मदद से उनके अंगों को शरीर से निकाल लेता है।
ठाणे के आवारा जानवरों के निकाले जा रहे अंग
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इस घटना को लेकर सचेत किया। उन्होंने कहा, “कुछ प्राइवेट अस्पताल हैं, जिनके माध्यम से कुछ लोग ठाणे शहर में आते हैं और आवारा जानवरों को उठा ले जाते हैं। फिर उन्हें मुंबई के देवनार में 5 से 10 दिनों तक रखा जाता है। इसके बाद शरीर से उनके अंगों को अवैध तरीके से निकाल लिया जाता है।”
शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने उठाई ये मांग
सांसद नरेश म्हास्के ने आवारा जानवरों के अंगों की तस्करी के मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों को चेताया। इसके साथ ही, इस तस्करी गैंग की जांच करने और ठाणे में आवारा जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कैसे मुद्दे उठाते रहे हैं सांसद नरेश म्हास्के?
जान लें कि नरेश म्हास्के 2024 के लोकसभा चुनाव में ठाणे लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं। संसद में वे सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफार्मों की कंटेंट रेगुलेशन और बैंक डिपॉजिट्स पर 100 फीसदी बीमा कवरेज, आदि जैसे समाजिक-आर्थिक मुद्दों पर बोलते रहे हैं। 2025 में उनकी सक्रियता और सांसद के तौर पर कामकाज के लिए नरेश म्हास्के को संसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
EXPLAINER: क्या खत्म होने की कगार पर ''लेफ्ट'' पॉलिटिक्स? जानें केरल के सिवा कोई किला क्यों नहीं बचा पाए वाम दल
Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?