A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिवसेना UBT को एक और झटका लगा, उद्धव ठाकरे के लॉयल्टी टेस्ट में 3 MLA और 1 MLC फेल!

शिवसेना UBT को एक और झटका लगा, उद्धव ठाकरे के लॉयल्टी टेस्ट में 3 MLA और 1 MLC फेल!

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई थी। तीन शिवसेना (UBT) विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

उद्धव ठाकरे - India TV Hindi
Image Source : PTI उद्धव ठाकरे। फाइल

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट को एक और झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी विधायकों मीटिंग बुलाई थी लेकिन बैठक में तीन विधायक और एक एमएलसी नहीं पहुंचे। उद्धव की शिवसेना के पास 20 विधायक और 6 एमएलसी यानी कुल 26 विधायक हैं। सोमवार की मीटिंग में 22 विधायक ही आए। मीटिंग से विधायकों के गायब होने पर उद्धव की पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन विधायकों ने पहले ही बता दिया था कि वो मीटिंग में नहीं पहुंच पाएंगे। 

ये विधायक मीटिंग में नहीं हुए शामिल

जानकारी के अनुसार, MLC सुनील शिंदे और विधायक संजय पोटनिस (कलिना) व राहुल पाटिल (परभणी) बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल पाटिल ने कहा कि वह विधान परिषद चुनाव की मतगणना प्रक्रिया और परभणी में ठाकरे के आगामी दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने कहा कि विधायकों ने नहीं आने की सूचना पहले ही दी थी । सत्र के पहले दिन उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (UBT) के ऑफिस 'शिवालय' में पार्टी के विधायकों और MLCs की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक तब हुई जब पार्टी के छह सांसद लगभग 500 मीटर दूर यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो रहे थे। 

मीटिंग में शामिल नहीं वाले नेताओं ने क्या कहा

एमएलसी सुनील शिंदे ने बताया कि वह अपने गृहनगर चिपलूण में थे और मुंबई लौट रहे थे। वहीं, संजय पोटनिस ने बैठक में शामिल न होने का कारण नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह शिवसेना (UBT) के साथ हैं। बैठक में शामिल एक विधायक के अनुसार, ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वे 'अपर्याप्त' कृषि ऋण माफी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरें और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, महिलाओं के खिलाफ अपराध और ड्रग तस्करी के बढ़ते मामलों को उठाएं। 

उद्धव के बागी सांसद शिंदे गुट में शामिल

बता दें ति डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में बागी सांसद शिवसेना में शामिल हुए। इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव और उनकी पार्टी के नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि उद्धव की पार्टी के नेता गाली-गलौच कम कर दें, क्योंकि वो जितनी गाली देंगे। उनकी पार्टी उतना ही ज्यादा तेजी से डूबेगी। 

ये भी पढ़ेंः "ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह सफल, अब शुरू हुआ दूसरा अध्याय", 6 सांसदों को अपने साथ लाने के बाद बोले एकनाथ शिंदे

पिता शिंदे के साथ गए, बेटा उद्धव का वफादार बना रहा, अब शिवसेना UBT ने पार्टी से निकाला, पाला बदलेंगे कृष्णा?