1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पिता शिंदे के साथ गए, बेटा उद्धव का वफादार बना रहा, अब शिवसेना UBT ने पार्टी से निकाला, पाला बदलेंगे कृष्णा?

पिता शिंदे के साथ गए, बेटा उद्धव का वफादार बना रहा, अब शिवसेना UBT ने पार्टी से निकाला, पाला बदलेंगे कृष्णा?

 Reported By: Saket Rai Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 22, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 01:46 pm IST

कृष्ण नागेश पाटिल कई बार साफ कर चुके हैं कि वह महा विकास अघाड़ी का ही हिस्सा रहेंगे। इसके बावजूद उन्हें शिवसेना यूबीटी से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाल दिया गया है।

krishna Nagesh Patil- India TV Hindi
कृष्णा पाटिल पिता नागेश पाटिल के साथ Image Source : INSTAGRAM/KRISHNA PATIL ASHTIKAR

उद्धव ठाकर की अगुआई वाली शिवसेना ने कृष्णा नागेश पाटिल को पार्टी से निकाल दिया है। शिवसेना यूबीटी का कहना है कि कृष्णा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। कृष्णा के पिता नागेश आष्टीकर पहले ही बगावत करके एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, उनके बेटे ने ऐसा नहीं किया, लेकिन अब उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। कृष्णा आष्टीकर हिंगोली के सांसद नागेश आष्टीकर के बेटे है। पिता के बागी होने के बाद बेटे ने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से यह बताया कि वह उद्धव ठाकरे का एक सच्चा शिव सैनिक है, लेकिन अब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने ही कृष्णा आष्टीकर पर यह आरोप लगा दिया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

विधान परिषद चुनाव में कृष्णा आष्टीकर नादेड़ सीट से उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार भी थे। हालांकि, वह चुनाव हार गए हैं। इसके बाद उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया है। अहम बात यह है कि उन्हें पार्टी से निकाल जाने के बाद चंद घंटे बाद ही कई नेता पाला बदलने वाले हैं। ऐसे में कृष्णा भी शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं।

शिंदे सेना में शामिल होंगे यूबीटी के कई नेता

कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने दावा किया है कि शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने वाले हैं। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता ने ऑपरेशन टाइगर को लेकर कहा कि यह अभियान 365 दिन चलता रहता है और इसके तहत उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद आज दोपहर 3 बजे मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में शिवसेना में प्रवेश करेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। सरनाईक ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर के तहत 6 सांसद उनके साथ आ चुके हैं, जबकि अन्य सांसदों के आने का भी इंतजार किया जा रहा है। वहीं, विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन “ऑपरेशन टाइगर” सफल रहा है। इसी दौरान कृष्णा भी शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।

विधान परिषद चुनाव में महायुती की शानदार जीत

विधान परिषद चुनाव में भी महायुती ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य की 17 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 6 सीटों पर महायुती के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की। 11 सीटों पर 18 जून को मतदान हुआ और 22 जून को नतीजे सामने आए। इन 11 में से 10 सीटों पर महायुती के उम्मीदवार जीते। वहीं, नासिक की सीट पर बीजेपी के बागी नेता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। कांग्रेस समेत महाविकास अघाड़ी की कोई भी पार्टी किसी सीट में जीत हासिल नहीं कर सकी। 

यह भी पढ़ें-

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करेंगे 6 बागी सांसद, थोड़ी देर में जारी करेंगे फोटो; उद्धव ने बुलाई विधायकों की बैठक

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: 17 में से 16 सीटों पर महायुती की जीत, नासिक में बागी ने बिगाड़ा खेल, खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।