A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल

ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक तिहरे हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें 26 लोग घायल भी हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

तिहरे हादसे में 6 की हुई मौत। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT तिहरे हादसे में 6 की हुई मौत।

इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के धुले जिले से सामने आ रही है। यहां मुंबई-आगरा हाइवे पर एक ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद टोलकर्मी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। बचाव का कार्य चल ही रहा था, तभी एक अनियंत्रित बस आया और उसने वहां मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक टोलकर्मी सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

ट्रक और डंपर में हुई थी टक्कर

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर धुले के पास ललिंग घाट में आज सुबह एक भीषण और विचित्र तिहरा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक डंपर और ट्रक के बीच टक्कर हुई। इस हादसे के बाद जब टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैवल बस ने नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

बचाव कार्य में जुटे लोगों को बस ने रौंदा

यह दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि बचाव कार्य में मदद कर रहे एक टोल कर्मचारी की भी जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

रायगढ़ में 8 की मौत

वहीं एक अन्य हादसे में आज सुबह 8 लोगों की मौत की सूचना मिली। यह हादसा महाराष्ट्र के ही रायगढ़ जिले में हुआ। जानकारी के मुताबिक एक स्कॉर्पियो 700 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गी। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट में ये हादसा हुआ है। (इनपुट- उबैद कादरी)

यह भी पढ़ें-

फलता में जीत से गदगद हुए PM मोदी, देबांग्शु पांडा को दी जीत की बधाई; जानें क्या बोले